टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़के कपिल देव, कहा- मैं उसे जोर दे चांटा मारूंगा

By Manika Paliwal On February 8th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़के कपिल देव, कहा- मैं उसे जोर दे चांटा मारूंगा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव अपने बेबाक बयान बाजी के चलते काफी ज्यादा फेमस है। वह क्रिकेट के मुद्दे से लेकर के राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय रखने पर यकीन करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है। जो समय खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरअसल उन्होंने एक भारतीय खिलाड़ी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए से चांटा मारने की बात कही है। क्या है पूरा माजरा चलिए आपको बताते हैं।

Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय टीम की ताकत हुई दुगनी पूरी तरह से फिट हुआ ये फौलादी ऑलरांउडर

भारतीय टीम के खिलाड़ी को चांटा मारना चाहते हैं

दरअसल कपिल देव ने अचानक ही अपनी बात से तहलका मचा दिया है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बातचीत करते हुए कपिल देव ने एबीपी अनकट पर बात करते हुए कहा है-
‘
“मैं चाहता हूं ऋषभ जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। लेकिन जब वह पूरी तरीके से ठीक हो जाएगा तो मैं उसे जाकर एक चांटा जरूर मारूंगा कि अपनी देखभाल करो अपने आपको देखो आपकी चोट की वजह से पूरा टीम का कॉमिनेशन बिगड़ गया है इसी के साथ उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियां आज के युवा लड़के क्यों करते हैं इसलिए उन्हें थप्पड़ पड़ना ही चाहिए।”

पंत की वजह से हुआ भारतीय टीम को नुकसान

दरअसल कपिल देव कब गुस्सा इस वजह से निकल रहा है क्योंकि पंत के ना होने की वजह से टीम का कॉमिनेशन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ नागपुर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेलना है और ऐसे में पंत की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। क्योंकि अगर पंत टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ एक शानदार विकेटकीपर भी हैं।

कार हादसे में हुए थे चोटिल

बता दें कि ऋषभ पंत कार 30 दिसंबर 2022 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे और इस दौरान हाइवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत कई सारी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पंत रेस्ट पर हैं और अपनी चोटों से धीरे-धीरे उबर रहे हैं।