जय शाह ने जीता सबका दिल, IPL 2023 के विजेता का हुआ ऐलान, खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्राउंड स्टाफ को भी मिला सम्मान

कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। कल रिजर्व डे के दिन महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा पांचवीं बार खिताब पर जीत हासिल की। डकवर्थ लुईस नियमानुसार चेन्नई यह मैच 5 विकेट से जीतने में कामयाब रही, इसके साथ साथ खिलाड़ियों को इस दौरान अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

IPL 2023 में किसने क्या पाया

चेन्नई और गुजरात के बीच खेले गए इस मैच के दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, वही पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 214 रन बनाने में कामयाब रही, जिसके जवाब में बारिश की खलल के कारण यह मैच 15 ओवर का कर दिया गया और चेन्नई को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 171 रन बनाने थे।

वही जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाने में कामयाब रही, जिसके चलते आईपीएल 2023 के इस 16वे सीजन में सभी खिलाड़ियों पर अवार्ड की बरसात की गई, जो खिलाड़ी इस सीजन में बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन करते नजर आए, उन खिलाड़ियों के लिस्ट इस प्रकार है, आइए जानते हैं।

आईपीएल फाइनल – CSK vs GT अवार्ड्स

  • डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • एमएस धोनी को कैच ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साई सुदर्शन को सबसे लंबे छक्के के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साईं सुदर्शन को मैक्सिमम फोर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साई सुदर्शन को मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साई सुदर्शन को गेमचेंजर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अजिंक्य रहाणे को इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आईपीएल 2023 पुरस्कार

  • ग्राउंड स्टाफ को 50 लाख का चेक
  • एमएस धोनी 20 करोड़ रुपये के विजेता के चेक हासिल करते हैं।
  • हार्दिक पंड्या ने उपविजेता शील्ड और 12.5 करोड़ रुपये का चेक जीता।
  • CSK के मुख्य कोच, स्टीफन फ्लेमिंग अपनी टीम की ओर से विजेताओं के लिए पुरस्कार लेते हैं।
  • ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम सीजन के सर्वश्रेष्ठ स्थानों के लिए पुरस्कार साझा करते हैं।
  • शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप (890) पुरस्कार जीता।
  • मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप (28) पुरस्कार जीता।
  • अजिंक्य रहाणे ने फेयरप्ले ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।
  • राशिद खान ने कैच ऑफ द सीजन पुरस्कार जीता।
  • फाफ डू प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का (115 मीटर) का पुरस्कार जीता
  • शुभमन गिल ने सर्वाधिक चौके (84) का पुरस्कार जीता।
  • शुभमन गिल ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता।
  • शुभमन गिल ने सीजन का ड्रीम11 गेमचेंजर पुरस्कार जीता।
  • ग्लेन मैक्सवेल ने सीजन के सुपर स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता
  • यशस्वी जायसवाल ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने फेयरप्ले अवार्ड जीता।

Read Also:-IPL 2023, GT vs CSK ; 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर धोनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वही सीएसके ने बनाए मैच में 24 ऐतिहासिक रिकॉर्ड