IPL 2023, GT vs CSK ; 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर धोनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वही सीएसके ने बनाए मैच में 24 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IPL 2023, GT vs CSK ; बीती रात आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। वही पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात की टीम में साईं सुदर्शन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 96 रन बनाए, जिसके चलते गुजरात निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाने में कामयाब रही।

लेकिन बारिश कि खलल को देखते हुए सीएसके के लिए यह लक्ष्य 15 ओवर में 171 रन कर दिया गया, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा की विस्फोटक पारी की अंतिम गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। जिसके बाद आईपीएल ट्रॉफी पांचवी बार चेन्नई सुपर किंग्स के नाम हो गई और आईपीएल 2023 की विजेता सीएसके टीम रही।

आईपीएल फाइनल मुकाबले में खेले गए इस मैच के दौरान कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने और कई टूट भी गए, आइए डालते हैं एक नजर।

1) IPL फाइनल में सबसे महंगी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी

0/61 – शेन वॉटसन (RCB vs SRH), बेंगलुरु 2016

0/56 – लॉकी फर्ग्यूसन (KKR vs CSK), दुबई, 2021

0/56 – तुषार देशपांडे (CSK vs GT) अहमदाबाद, 2023

4/54 – करणवीर सिंह (PBKS vs KKR), बेंगलुरु, 2014

2) सबसे अधिक बार आईपीएल फाइनल मुकाबले में खेलने वाले खिलाड़ियों में एमएस धोनी, सुरेश रैना अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा के नाम शामिल हैं।

3) एमएस धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और अंबाती रायडू ने सबसे अधिक बार आईपीएल प्लेऑफ में भाग लिया।

4) आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में

973 – विराट कोहली (RCB, 2016)

890 – शुभमन गिल (GT, 2023)

863 – जोस बटलर (RR, 2022)

848 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

735 – केन विलियमसन (SRH, 2018)

5) आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों में

128 – जोस बटलर (RR, 2022)

122 – विराट कोहली (RCB, 2016)

119 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

118 – शुभमन गिल (GT, 2023)

6)‌ आईपीएल फाइनल के मुकाबले में 50 प्लस स्कोर के साथ सबसे युवा बल्लेबाज रहे

20 साल, 318 दिन – मनन वोहरा (PBKS) vs KKR, बेंगलुरु, 2014
21 वर्ष, 226 दिन – साई सुधारन ( GT) vs CSK ,अहमदाबाद, 2023
22 साल, 37 दिन – शुभमन गिल (KKR) vs CSK , दुबई, 2021
23 साल, 37 दिन – ऋषभ पंत ( DC) vs MI , दुबई, 2020

7) आईपीएल फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा

117 * – शेन वॉटसन (CSK) vs SRH), मुंबई WS, 2018
115 * – रिद्धिमान साहा ( PBKS) vs KKR , बेंगलुरु, 2014
96 – साई सुदर्शन ( GT) vs CSK, अहमदाबाद, 2023
95 – मुरली विजय (CSK) vs RCB , चेन्नई, 2011
94 – मनीष पांडे ( KKR) vs PBKS , बेंगलुरु, 2014

 

8) आईपीएल प्लेऑफ में अन्य खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर

112* – रजत पाटीदार ( RCB) vs LSG , कोलकाता, 2022 एलिमिनेटर
96 – साई सुदर्शन (GT) vs CSK, अहमदाबाद, 2023 फाइनल
94 – मनीष पांडे ( KKR) vs PBKS , बेंगलुरु, 2014 फाइनल
89 – मनविंदर बिस्ला ( KKR) vs CSK , चेन्नई, 2012 फाइनल

9) आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे अधिक टीमों का टोटल रहा

233/3 – GT vs MI, अहमदाबाद, 2023 क्वालीफायर 2

226/6 – PBKS vs CSK , मुंबई डब्ल्यूएस, 2014 क्वालीफायर 2

222/5 – CSK vs DC , चेन्नई, 2012 क्वालीफायर 2

214/4 – GT vs CSK , अहमदाबाद, 2023 फाइनल

208/7 – SRH vs RCB, बेंगलुरु, 2016 फाइनल

10) आईपीएल के एक सीजन के दौरान सबसे अधिक रन रेट 8.99 2023, 8.65 2018, 8.54 2022 में रहा।

11) आईपीएल सीजन की पहली पारी में सबसे अधिक औसत‌ 2023 – 183, 2018 – 172 , 2022 – 171 रही।

12) एक सीजन में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर 2023 – 153, 2022- 118, 2016 – 117 रहा।

13) एक सीजन में सबसे अधिक शतक 2023 -12 , 2022 -8, 2016 -7 जड़े गए।

14) 200 या अधिक का सफलतम पीछा 2023 -8, 2014 -3, 2010, 2018, 2022 – 2008 2012 2017 2019 2020 2021 – रहा।

15) एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 200 से अधिक योग 2023 – 37, 2022 – 18, 2018 में 15 रहा।

16) 2018 के बाद से क्वालीफायर 1 का विजेता 6 आईपीएल फाइनल में से प्रत्येक में जीत हासिल कर सका।

17) आईपीएल फाइनल पीछा करने वाली टीमों के लिए आखिरी गेंद पर जीत मिली

RR vs CSK, मुंबई डीवाईपी, 2008
CSK vs GT, अहमदाबाद, 2023

18) एक सीजन में अजिंक्य रहाणे के नाम सबसे अधिक छक्के 2023 में 16, 2015 में 13, 2013 में 11 दर्ज हैं।

19) आईपीएल फाइनल में चेंज किए गए सबसे अधिक लक्ष्य

200 – KKR vs PBKS , बेंगलुरु, 2014

191 – KKR vs CSK , चेन्नई, 2012

179 – CSK vs SRH , मुंबई डब्ल्यूएस, 2018

171 – CSK vs GT , अहमदाबाद, 2023 (15 ओवर में संशोधित लक्ष्य)

20) आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में

38 – विराट कोहली (RCB, 2016)

37 – ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

35 – शिवम दुबे (CSK, 2023)

34 – अंबाती रायडू (CSK, 2018)

33 – शुभमन गिल (GT, 2023)

21) सीएसके के लिए एक सेशन में सबसे अधिक छक्के दर्ज है।

35 – शेन वॉटसन, 2018

35 – शिवम दुबे, 2023

34 – ड्वेन स्मिथ, 2014

34 – अंबाती रायडू, 2018

22) सबसे अधिक बार आईपीएल फाइनल जीतने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (6), अंबाती रायडू (6), हार्दिक पंड्या (5), कीरोन पोलार्ड (5), एम एस धोनी (5) के नाम शामिल हैं।

23) किसी एक सीजन में सबसे बड़ी साझेदारी की गई

939 – विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)

939 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)

849 – रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे (CSK, 2023)

791 – डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (SRH, 2019)

756 – फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके, 2021)

24) सीएसटी के लिए एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में माइकल हसी 733 रन 2013, डेवोन कॉन्वे 672 रन 2023, ऋतुराज गायकवाड 635 रन 2021, फाफ डच प्लेसिस 633 रन 2021 शामिल है।

Read Also:-IPL 2023 Awards List : शुभमन गिल को मिली ऑरेंज तो वहीं शमी के नाम हुई पर्पल कैप, जानिए इन खिलाड़ियों के नाम हुए आईपीएल के यह अवार्डस