चुनावी पिच पर हिट रही रवींद्र जडेजा की पत्नी, विधायक बनने के बाद भी पति के सामने मामूली सी है सम्पत्ति

By Manika Paliwal On December 10th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

चुनावी पिच पर हिट रही रवींद्र जडेजा की पत्नी, विधायक बनने के बाद भी पति के सामने मामूली सी है सम्पत्ति

गुजरात चुनाव साल 2022 के परिणाम आ चुके हैं और बीजेपी ने यहां पर एक बड़ी सफलता के साथ जीत हासिल की है। इस बार के चुनाव में टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी रविद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी जामनगर नॉर्थ सीट से जीतकर विधानसभा पहुंच गयी हैं। बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत पहली बार विधायक बनी रिवाबा राजशाही जिंदगी जीती है।

जहां सेलिब्रिटी कपल के पास करोड़ों की संपत्ति है। तो वहीं के पास आलीशान घर के साथ-साथ कई सारी महंगी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी मौजूद है। लेकिन इन सबके बीच में सवाल यह है कि आखिर रविंद्र जडेजा और विद नई-नई विधायक बनी रिवाबा की संपत्ति कितनी है।

Read More : इंजिनियर को छोड़ नेता बनी जडेजा की पत्नी, बीजेपी ज्वाइन करते ही इस शहर से मिला विधानसभा का टिकट

जडेजा की पत्नी ने कटाया विधायक का टिकट

रिवाबा जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जामनगर सीट से अपना पर्चा भरा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 84336 वोट मिले हैं दूसरे नंबर पर वही आम आदमी पार्टी के किशन भाई रहे हैं। उन्हें 33880 वोट मिले हैं। हालांकि रिवाबा अब जल्द ही गुजरात विधानसभा में दिखाई देगी। रिवाबा के चुनाव जीतने पर पति जडेजा की लोकप्रियता ने बड़ा अहम किरदार निभाया है तो चलिए आपको बताते हैं दोनों की नेटवर्क संपत्ति।

एक नजर जडेजा के नेट वर्थ पर

रिवाबा के पति जडेजा भारतीय टीम के लोकप्रिय ऑलराउंडर खिलाड़ी है । बात अगर भारतीय टीम के खिलाड़ी की कमाई की करें तो 16 करोड़ से भी ज्यादा इनकी सालाना कमाई है मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ सालों में जडेजा की नेटवर्क में काफी इजाफा हुआ है। इधर जडेजा के परफॉर्मेंस का स्तर भी काफी बढ़ा है।

लेकिन फिलहाल यह चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन संपत्ति के बारे में बात करें तो वर्तमान में जडेजा की नेटवर्थ करीब 13 मिलीयन डॉलर है। वही चुनाव आयोग के सामने जारी हलफनामे में पता चला है कि जडेजा के पास जहां 70 करोड़ की चल अचल संपत्ति है तो वहीं उनकी पत्नी के नाम पर महज 57 लाख की प्रॉपर्टी दर्ज है।

राज शाही ठाठ रखते हैं जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को घुड़सवारी और तलवार बाजी का काफी शौक है। अर्धशतक और शतक लगाने के बाद जडेजा अपने बल्ले को तलवार की तरह घूम आते हैं। अपनी शादी में भी जुड़े चने तलवारबाजी की का मुआयना पेश किया था। बता दें कि जडेजा के पास जामनगर में तीन बड़े-बड़े घर मौजूद हैं और उनके पास फार्महाउस भी है जहां पर वह अक्सर गोड़वा घुड़सवारी करते हुए नजर आते हैं।

Read More : चुनावी माहौल के लिए जडेजा ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया पर शेयर किया बाल ठाकरे का वीडियो