इरफ़ान पठान ने कोहली के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, फैंस ने भी दी गजब की प्रतिक्रिया

By Manika Paliwal On September 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

इरफ़ान पठान ने कोहली के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, फैंस ने भी दी गजब की प्रतिक्रिया

हाल ही में भारत के पूर्व खिलाड़ी ऑलराउंडर इरफान पठान की डेब्यू फिल्म कोबरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था। उसके बाद इरफ़ान की एक्टिंग और लुक को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थी। इस बीच बीते शनिवार को इरफ़ान ने एक ट्वीट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ भी खास बातचीत करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर इरफान पठान ने अपने फैंस सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछ लिया है।

जिस पर कई सारे मजेदार जवाब भी देखने को मिल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इरफान पठान ने क्या शेयर किया है और लोग उस पर किस तरह के ट्वीट कर रहे हैं

Read More :  इन 3 खिलाड़ियों का धोनी की कप्तानी के दौरान डूबा करियर, नहीं मिले मैच खेलने के ज्यादा मौके

वीडियो में इरफ़ान से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं किंग कोहली

इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि वीडियो में किस तरीके से पठान और कोहली हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर दोनों को दिल खोलकर हंसते हुए भी देखा जा रहा है। भारतीय जोड़ी के पीछे पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम को भी देखा जा सकता है।इरफान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फैंस से पूछा है अंदाजा लगाइए कि विराट हमसे किस बारे में बात कर रहे हैं।

इरफान पठान को मिले मजेदार जवाब

Irfan Pathan
Irfan Pathan

जिसके बाद फैंस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कई सारे मजाकिया अंदाज में जवाब दिए कुछ फैंस ने लिखा है। यह जोड़ी बिरयानी के बारे में बात कर रही है तो वहीं कुछ ने लिखा कि अपने कमबैक की बात कर रहे हैं। इस सिलसिले के बीच में इरफान ने खुद सोशल मीडिया मीडिया यूजर्स को बताया कि दोनों के बीच फिल्म कोबरा को लेकर के बातचीत चल रही थी।

इरफान की फिल्म कोबरा का ट्रेलर हुआ जारी

इरफान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते महीने ही कोबरा फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। इरफान के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार की चियान विक्रम हैं। इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में इरफान पठान एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में आपको दिखाई देने वाले हैं वह चीज में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से वह बंदूक चला रहे हैं। और अपने दमदार लुक के बारे में बता रहे हैं।

Read More : इन 3 खिलाड़ियों का धोनी की कप्तानी के दौरान डूबा करियर, नहीं मिले मैच खेलने के ज्यादा मौके