SRH VS RR : सैमसन की समझदारी के आगे हैदराबाद हुई पस्त, राजस्थान ने SRH को 72 रनों से चटाई धूल
By Manika Paliwal On April 2nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा चुका है। दोनों टीम इस मुकाबले में अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना खेलने के लिए मैदान पर उतरी हैं । जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वही राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी हैदराबाद की टीम।।
Read More : PBKS vs KKR : बारिश फेर देगी आईपीएल के दूसरे मुकाबले पर पानी! जानें कैसा है मोहाली के मौसम और पिच का मिजाज
राजस्थान ने हैदराबाद को दिया पहाड़नुमा लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई टीम ने पावर प्ले का भरपूर फायदा उठाया टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली वहीं उनके जोड़ीदार जोस बटलर भी 22 गेंदों में 54 रन बनाने में कामयाब रहे टीम के कप्तान संजू सैमसन मैं बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 32 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए टीम के लिए देवदत्त ने 2 रन बनाए थे वही रियान पराग छह गेंदों में 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
टीम के लिए हेटमायर ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए टीम के लिए अश्विन 2 गेंदों पर 1 रन नाबाद रहे। बात अगर गेंदबाजी की करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजल हक फारुकी और तीन नटराजन ने दो-दो विकेट लिए तो वही उमरान मलिक को एक सफलता हासिल हुई।
राजस्थान के आगे हारी सनराइजर्स हैदराबाद
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बिल्कुल भी खास नहीं थी। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जांच होने पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं तो वहीं राहुल त्रिपाठी भी अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। टीम के लिए हेरी ब्रूक में 21 पर 13 रन तो वही वाशिंगटन सुंदर ने 5 गेंदों पर 1 रन बनाए टीम के लिए ग्लेन फिल्प ने 6 गेंदों पर 8 रन बनाने का काम किया। वहीं हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने 27 रनों की पारी खेली। आदिल राशिद ने 18 भुवनेश्वर ने 6 रन बनाएं अब्दुल समद ने 32 और उमरान मालिक ने नाबाद 19 रन बनाएं