SRH VS PBKS : चार विकेट लेने वाले मयंक मार्कंडेय ने उठाया राज से पर्दा बताया- कैसै इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने मैदान पर की उनकी मदद
By Manika Paliwal On April 10th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

SRH VS PBKS : आईपीएल 2023 के सोलवे सीजन का आज 14 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच में खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग की टीम को पहली बार करारी शिकस्त दी है । वह इस मुकाबले को जीतकर मारक्रम ने बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला जीता है इस जीत के साथ ही हैदराबाद में अपना खाता खोल दिया है। बता दें कि हैदराबाद की टीम ने 18 गेंद शेष रहते हुए इस मुकाबले को खत्म कर आठ विकेट से मुकाबले में जीत अपने नाम की है।
मयंक मारकंडे ने दी प्रतिक्रिया
“मौका पाकर बहुत खुश हूं। मेरी भूमिका बीच के ओवरों में विकेट लेने की है। मैंने धीमी गेंदबाजी की और सौभाग्य से मुझे विकेट मिले। प्रभाव नियम के साथ, आपको हमेशा तैयार रहना चाहिए। आदिल रशीद के साथ बातचीत से मुझे मदद मिली है। रेड-बॉल सीज़न के दौरान, मैंने अविष्कार साल्वी के साथ कड़ी मेहनत की। मैं इस प्रदर्शन को बहुत उच्च दर देता हूं, योगदान देकर खुश हूं।”
मयंक मारकंडे ने चटकाएं चार विकेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा है । मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। जहां टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभ्सिमरन अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वही मैथ्यू शार्ट ने 1 रन बनाए टीम के बेहतरीन खिलाड़ी जितेश शर्मा का भी कमाल का प्रदर्शन नहीं दिखापाएं।
टीम के लिए सेम कुरेन ने 22 रन रजा ने 5 रन तक वहीं शाहरुख खान 6 रनों पर ही आउट हो गए। टीम के लिए हरप्रीत ने 1 रन बनाने का काम किया तो वहीं राहुल चाहर ने 4 रन नाथन एलिस ने शून्य मोहित राठी में 1 रन बनाने का काम किया वही बता दें कि टीम के लिए सबसे अच्छा कप्तान धवन ने खेला जिन्होंने 66 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाने का काम किया और पंजाब की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वही बात अगर गेंदबाजी की करें तो मयंक ने चार उमरान वाले और मार्को ने दो-दो विकेट लिए भुवनेश्वर कुमार को भी 1 विकेट हासिल हुआ।