IPL 2023: ऋतुराज ने सबके सामने खोल दी धोनी की पोल बताया – ‘जब CSK हारती है तो धोनी इस तरह से करते है खिलाड़ियों से बात

By Manika Paliwal On November 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: ऋतुराज ने सबके सामने खोल दी धोनी की पोल बताया - ‘जब CSK हारती है तो धोनी इस तरह से करते है खिलाड़ियों से बात

भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान वह कर दिखाया। जो आज तक कोई और कप्तान ना कर सका। आईसीसी की तीनों ट्रॉफियों को जिताने वाले धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं। जिन्होंने यह कारनामा किया है। कैप्टन कूल के नाम से फेमस धोनी मैदान में हार जीत की परिस्थिति पर भी बहुत संयम से काम लेते हैं। शायद यही बात है जो कैप्टन कूल को बाकी कप्तानों से अलग बनाती है।

धोनी को अपना आइडियल मानने वाले खिलाड़ी भी खुद उनके इस नेचर को फॉलो करते हैं। हाल ही मे बातचीत करते हुए ऋतुराज गायकवाड ने कई सारी बातें बताई है।

Read More : भारत की शर्मनाक हार के बाद फैंस को सताई महेंद्र सिंह धोनी की याद, ट्विटर पर हुए ट्रेंड

मैच हारने के बाद धोनी करते है खास काम

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ खास बातचीत करते हुए ऋतुराज गायकवाड ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब सीएसके की टीम मैच हार जाती है तो धोनी कौन सा विशेष काम करते हैं।

“हार के बाद धोनी किस तरह अपने साथियों को संबोधित करते थे और उन्हें दिलासा देते थे। गायकवाड़ जो 2021 से सीएसके के साथ हैं, ने कहा, ‘खेल हारने के बाद हर कोई 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत हो जाता था। लेकिन माही भाई … प्रेस वार्ता से वापस आने के बाद, हमें कहते थे, ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।”

हर बार जीत मुमकिन नहीं

ऋतुराज यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि

‘एमएस धोनी की बैठकें आमतौर पर बहुत कम होती हैं। हारने के बाद भी, सबसे लंबी बैठक लगभग दो या तीन मिनट की होती थी। वह हमें बताते थे कि डिनर की योजना है, इसलिए सुनिश्चित करें कि हर कोई इसके लिए तैयार है। वह हमें यह समझाएंगे। सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है।’

2021 के आईपीएल में जीता था चौथा खिताब

साल 2021 के आईपीएल में सीएसके की टीम की तरफ से खेलने वाले ऋतुराज ने 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप को हासिल किया था। उसी सीजन में सीएसके ने 2021 में चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इसके अगले सीजन में जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया। लेकिन धोनी बीच सीजन में वापस आ गए। क्योंकि जडेजा के अंडर में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी।

Read More : इस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, मैच फिक्सिंग से जुड़ा है मामला