IPL Playoffs : लखनऊ से मिली शिकस्त के बाद अब कैसे करेगी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई जानिए समीकरण

IPL Playoffs :आईपीएल 2023 में मंगलवार 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 63 वां मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ के हाथों मुंबई इंडियंस को 5 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह मैच बेहद रोमांचक था और अंतिम ओवर में जीत लखनऊ के पक्ष में रही। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की यह छठवीं हार रही। इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरणों में काफी परिवर्तन आ गया है, लेकिन अभी भी मुंबई इंडियंस के पास टॉप – 4 में अपनी जगह बनाने का सुनहरा अवसर मौजूद है।

आखिरी मैच में जीत दर्ज कर ऐसे कर सकती है क्वालीफाई

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक का सफर तय कर सकेगी अन्यथा नहीं, यह इस टीम के अगले मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी मुंबई इंडियंस के 14 अंक हैं, लेकिन अगर वह यह आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब रही, तो उसके खाते में 16 अंक हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी मुंबई इंडियंस को दूसरे टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

इसके साथ ही आरसीबी, सीएसके, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स अपने बाकी के मैच जीतने में कामयाब रही, तो यह सभी टीमें 16 या उससे अधिक पर पहुंच जाएंगी, वहीं लखनऊ और सीएसके के पास तो 17 अंक तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है, अगर वाकई में ऐसा होता है तो आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब यह तीनों टीमें 16 अंकों पर रहेंगी। जिसके चलते फिर इन टीमों का चयन नेट रन रेट के आधार पर किया जाएगा।

 

मौजूदा स्थिति के नतीजों को देखते हुए मुंबई इंडियंस की नेट रन रेट – 0.128 है, जोकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से तो कम है लेकिन पंजाब किंग्स से अधिक है, ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस को अपने खेले जाने वाले आखिरी मैच में भारी अंतर से जीत हासिल करनी होगी। इसके साथ-साथ अगर पंजाब, आरसीबी, एलएसजी और सीएसके अपने सभी मैच हार जाती है, और मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत जाती है तो भी वह सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।

 

अगर मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच नहीं जीत सकी तो कैसे करेगी क्वालीफाई

अगर मुंबई इंडियंस किसी कारण वश अपना आखिरी मैच न जीत सकी तो फिर वह मात्र 14 अंकों के साथ सीमित रह जाएगी। ऐसी स्थिति में उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को अगर शिकस्त मिल गई, तो फिर उसे यह उम्मीद रखनी होगी कि आरसीबी अपने दोनों मुकाबलों में हार जाए। इसके साथ ही कम से कम एक मैच में पंजाब किंग्स को भी शिकस्त का सामना करना पड़े।

इसके अतिरिक्त टीम को इस बात की भी उम्मीद रखनी होगी कि केकेआर भी अपना आखिरी मुकाबला हार जाए, या बहुत ही कम अंतर के साथ उसे जीत मिल सके, ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। हालांकि मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी मैच बहुत ही कम अंतरों के साथ हारना होगा, ताकि उसके नेट रन रेट पर कोई असर ना पड़े।

Read Also:-IPL 2023: आवेश खान ने इस खिलाड़ी का तोड़ा हेलमेट, नवीन उल हक के साथ बातचीत के दौरान किया खुलासा