IPL 2023: मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर ट्रॉफी जिताएगा ये विदेशी खिलाड़ी, महज 35 गेंद में ठोक चुका है शतक

By Manika Paliwal On March 29th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर ट्रॉफी जिताएगा ये विदेशी खिलाड़ी, महज 35 गेंद में ठोक चुका है शतक

आईपीएल का 16 वां सीजन आगामी शनिवार से शुरू होने वाला है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। इस बार कई आईपीएल टीमें अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर जहां एक नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। तो वहीं इसी में मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। जो इस साल अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को भूलकर एक बार फिर से आईपीएल का खिताब जीतने की राह पर रफ्तार पकड़ लेगी।

Read More : इन 2 ओपनिंग कॉम्बिनेशन को आईपीएल 2023 के लिए आजमा सकती है आरसीबी, आप भी डाल लीजिए एक नजर

बेहद अहम बन सकते हैं  डेवाल्ड ब्रेविस

इस साल आईपीएल में मुंबई के लिए दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं आपको बता दें कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बहुत लंबे लंबे छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका टीम के लिए T20 चैलेंज में 35 बॉल में शतक लगा दिया था। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने 57 गेंदों में 162 रनों की पारी खेलकर सबको हैरान किया था।

T20 में मौजूद है शानदार रिकॉर्ड

बता दे इस खिलाड़ी के पास T20 क्रिकेट में बहुत शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। ओवरऑल T20 रिकॉर्ड की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अभी तक 44 मुकाबले खेलते हुए 1055 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखकर उन्हें बेबी एबी भी कहा जाता है। क्योंकि वह मैदान में उतरकर बिल्कुल 360 डिग्री के एंगल से बल्लेबाजी करते हैं।

साल 2022 में किया था डेब्यू

इस खिलाड़ी ने पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में 161 रन बनाए थे इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 49 रहा था। उन्होंने आईपीएल के तीसरे सीजन में राजस्थान के खिलाफ शहर को लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया था कि मुंबई में ही प्रदर्शित कर रही है।

Read More : इन 2 ओपनिंग कॉम्बिनेशन को आईपीएल 2023 के लिए आजमा सकती है आरसीबी, आप भी डाल लीजिए एक नजर