IPL 2023 , Video : रिंकू सिंह ने जर्सी पर धोनी का लिया ऑटोग्राफ, बन सकते हैं ‘इंडिया के फ्यूचर फिनिशर’
By Sangeeta Tiwari On May 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में खेला जा रहा कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मुकाबला रविवार 14 मई को चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें रिंकू सिंह ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को जीत दिलाई। मैच की समाप्ति के बाद रिंकू सिंह अपने चहेते फिनिशर एमएस धोनी से मिलने पहुंचे, जिसके चलते धोनी ने रिंकू सिंह को जर्सी पर ही ऑटोग्राफ भी दिया।
धोनी और रिंकू की ऐसी रहीं मुलाकात
मौजूदा समय में रिंकू सिंह काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 5 छक्के जड़ चुके हैं, जिसके बाद से उनके चाहने वाले उन्हें भारत का फ्यूचर फिनिशर बता रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब रिंकू सिंह महेंद्र सिंह धोनी से मिले तो वह पल रिंकू सिंह के लिए बेहद ही खास थे। उन्होंने अपने इस खास पल में धोनी का अभिवादन करने के साथ-साथ कुछ टिप्स भी दिए ।उसके बाद रिंकू सिंह अपनी प्रैक्टिस जर्सी लेकर धोनी के पास पहुंचे और धोनी ने भी उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दे दिया।
King Rinku Singh gets an autograph from Great MS Dhoni ❤#CSKvsKKR pic.twitter.com/OA6HAuSZx4
— HARSHA🚩 (@KattarMSDian) May 15, 2023
दुनिया के बेस्ट फिनिशर में धोनी का नाम शामिल
रिंकू सिंह महेंद्र सिंह धोनी की बहुत अधिक प्रशंसा करते हैं। वह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का श्रेष्ठ फिनिशर बताया था। उन्होंने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि मैं खेल में और क्या इंप्रूवमेंट कर सकता हूं, तो माही भाई ने मुझसे कहा कि बहुत अधिक टेंशन मत लो, बस गेंद का इंतजार करो और उसी के अनुरूप खेलो।”
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं रिंकू सिंह
आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. खेलें 13 मैचों में वह 407 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही तेजी के साथ रन नाते हुए उन्होंने 25 चौके और 25 बेहतरीन छक्के भी जड़ दिए। रिंकू सिंह केकेआर की तरफ से खेलते सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान रिंकू सिंह ने 54 रन बनाए इसके साथ ही नीतीश के साथ 99 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 99 रनों से जिताने में कामयाब रहे।