IPL 2023:- शतक जड़ शुभमन गिल ने IPL में बनाए कई रिकॉर्ड्स, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को भी छोड़‌ दिया कहीं पीछे

IPL 2023 :- IPL 2023 के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने मुंबई को 62 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ गुजरात आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में शामिल हो गया है। गुजरात को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने निभाई, जो मैच के दौरान आईपीएल 2023 का अपना तीसरा शतक जड़ बैठे। अपनी इस पारी के चलते शुभमन रिकॉर्ड्स की बरसात कर बैठे।

शुभमन गिल एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

शुभमन ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 60 गेंदों में 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके चलते उनके आईपीएल 2023 में 851 रन हो गए हैं। इसी के साथ शुभमन एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एक सीजन में 973 रन विराट कोहली ने बनाए थे, जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है।

प्लेऑफ में सबसे अधिक जड़े छक्के

गुजरात और मुंबई के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें शुभ्मन गिल ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए अपनी पारी में 10 छक्के जड़े। इसी के साथ शुभमन आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन से पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम पर दर्ज था। यह सभी खिलाड़ी एक एक पारी में 8 – 8 छक्के जड़ चुके हैं।

शुभमन ने खेली प्लेऑफ की सबसे बड़ी पारी

आईपीएल के प्लेऑफ में शुभमन गिल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। शुभमन से पहले इस सूची में वीरेंद्र सहवाग 122 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज थे, वही शेन वॉटसन 117 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थे।

एक सीजन में सबसे अधिक लगाई बाउंड्री

शुभमन गिल एक आईपीएल सीजन में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में कुल 122 बाउंड्री जड़ी थी, वही शुभमन गिल इस सीजन के दौरान 111 बाउंड्री जड चुके हैं।

Read Also:-IPL 2023 : कोहली और धवन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अब शुभमन गिल का नाम, लगातार दो शतक जड़ मचाया धमाल