IPL 2023 : रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा, मैच के बाद क्या बोले सूर्या

By Sangeeta Tiwari On May 15th, 2023

IPL 2023 : रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा, मैच के बाद क्या बोले सूर्य कुमार

IPL 2023 :आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला कल शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से शिकस्त दी। मैच के दौरान मुंबई के बल्लेबाजों ने काफी बेहतरीन और ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया, और गुजरात के सामने 218 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके पीछे उतरी गुजरात की टीम मात्र 191 रन ही बना सकी। मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बहुत अधिक खुश दिखाई दिए और सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा भी की।

सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित ने किया बड़ा खुलासा

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खेले गए इस मुकाबले के दौरान गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जिसे लेकर रोहित शर्मा ने मैच के बाद बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, सूर्य कुमार यादव के अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलता है। जहां हम राइट हैंड और लेफ्ट हैंड जैसा कॉन्बिनेशन रखना चाहते हैं ।वही सूर्यकुमार यादव ने कहां कि नहीं मैं जाना चाहता हूं, एक खिलाड़ी के लिए इस प्रकार का आत्मविश्वास ही किसी को सामने नहीं दिखने देता।

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि, सूर्यकुमार अपने प्रत्येक मैच की शुरुआत भरपूर ताजगी के साथ करते हैं। आप कभी कभी सुकून में बैठकर गर्व करते होंगे, कि हमने ऐसा किया है, हमने वैसा किया है, लेकिन सूर्य कुमार के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

हमारी गेंदबाजी काफी बेहतर रही

मैच समाप्ति के बाद लक्ष्य का बचाव करने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए को लक्ष्य को सेट करना और फिर इस तरह से उसका बचाव करना काफी बेहतरीन था। मैदान पर ओस अधिक होने के कारण गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किलें उत्पन्न हो गई थी। गेंदबाजों की तरफ से यह काफी बेहतरीन और शानदार प्रयास रहा।

Read Also:-IPL 2023, CSK vs DC : डेविड वॉर्नर की गलती से दिल्ली कैपिटल्स को मिली  24 रनों से  शिकस्त, महेंद्र सिंह धोनी की टीम के लिए प्ले ऑफ का रास्ता हुआ आसान