IPL 2023 Remaining Purse: कौन सी टीम रही सबसे कंजूस, पूरे प्लेयर्स के बाद भी, पर्स में बचाया करोड़ों का धन

By Sangeeta Tiwari On December 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 Remaining Purse : कौन सी टीम रही सबसे कंजूस, पूरे प्लेयर्स के बाद भी, पर्स में बचाया करोड़ों का धन

IPL 2023 Remaining Purse: IPL के इस मेगा ऑक्शन की प्रक्रिया कोच के ग्रैंड हयात होटल में पूर्ण हुई। इस टूर्नामेंट का आगाज मार्च 2023 के आखिरी सप्ताह में हो सकता है, जो जून के पहले सप्ताह तक चल सकता है। सिर्फ इस सीजन के ही नहीं बल्कि सैम करन का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दर्ज हो चुका है। क्योंकि इन पर पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ने में कामयाब रही।

अब प्रश्न उठता है, कि इस आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान कौन सी टीम सबसे किफायती शॉपिंग कर सकी, और कौन सी ऐसी फ्रेंचाइजी रही जो जी जान से पैसे खर्च करने में पीछे नहीं हटी। आइए ऐसी ही टीमों के बारे में बात करते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

इस ऑक्शन के दौरान सभी टीमों को 8 विदेशी सहित 25 खिलाड़ी खरीदने की छूट थी। आईपीएल मेगा ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद उतरी थी। काव्या मारन की टीम सभी स्लॉट भरने के बाद भी 6.55 करोड़ रुपए बचाने में कामयाब रही।

पंजाब किंग्स

इस मेगा ऑक्शन के बाद पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के पास भी 12.20 करोड़ की भारी-भरकम रकम शेष रह गई है। हालांकि यह टीम इस दौरान 7 विदेशी सहित 22 खिलाड़ी ही खरीद सकी। यह टीम तय सीमा से चार खिलाड़ी अधिक ही खरीद सकी।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस इन दोनों ही टीमों ने ऑक्शन के बाद भी पर्स में 4.45 करोड़ रुपए की धनराशि शेष है। दोनों ही फ्रेंचाइजियों द्वारा अपने सभी स्लाटों को पूरा कर लिया गया है। जहां दिल्ली मुकेश कुमार पर सर्वाधिक 5.50 करोड़ रुपए खर्च किए, वही शिवम मावी पर गुजरात टाइटंस द्वारा पर सर्वाधिक 6 करोड़ की बोली लगाई गई।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास आईपीएल ऑक्शन की नीलामी के बाद भी 3.55 करोड़ रुपए शेष है। स्लॉट पूरे करने के बाद चेन्नई भी डेढ़ करोड़ रुपए बचाने में कामयाब रही। वहीं 1.75 करोड़ रुपए बेंगलोर के पास शेष रह गए हैं।

मुंबई इंडियंस

इस सीजन की सबसे अधिक धन खर्च करने वाली फ्रेंचाइजी का नाम है मुंबई इंडियंस। ऑक्शन खत्म होने के बाद इस फ्रेंचाइजी के पास 5 लाख रुपए ही शेष है। सबसे खास बात यह रही, कि अभी भी यह फ्रेंचाइजी अपने सभी 25 स्लांटो को पूरा नहीं कर सकी। मुंबई ने सिर्फ 24 क्रिकेटरों के साथ ही इस ऑक्शन का समापन किया।

Read Also:-IPL 2023: डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात ने ख़रीदे 7 नए खिलाड़ी, देखिए नीलामी के बाद गुजरात की पूरी टीम