IPL 2023 Points Table : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स का बिगाड़ा खेल, जानिए कौन सी टीमें पहुंची टॉप – 4 की लिस्ट मे

By Sangeeta Tiwari On May 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 Points Table : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स का बिगाड़ा खेल, जानिए कौन सी टीमें पहुंची टॉप - 4 की लिस्ट मे

IPL 2023 Points Table : आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है, और जैसे-जैसे यह लीग स्टेज खत्म होने की कगार पर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल की स्थिति और भी अधिक मजेदार होती जा रही है। बुधवार को इस आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें प्लेऑफ से बाहर हुई दिल्ली ने 15 रनों से पंजाब किंग्स को शिकस्त दी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन पंजाब किंग्स को भारी नुकसान हुआ, जिसके चलते उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नाउम्मीद के बराबर हो गया है।

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना हुआ मुश्किल

आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन ऐसी टीमें रहीं, जो बेहतरीन प्रदर्शन के चलते अधिकतम 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती थी, लेकिन पंजाब को मिली शिकस्त के बाद इस लीग में मात्र 2 टीमें ही शेष रह गई हैं। ऐसी स्थिति में अब पंजाब के लिए 14 अंकों पर क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स तो पहले से ही 15 -15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में मौजूद हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ काफी नुकसान

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से जीत हासिल हो गई, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 2 अंक जुड़ गए हैं। इससे वह पॉइंट टेबल में दसवें स्थान से उठकर 9वें स्थान पर आ गई है। वही इस सीजन की अब सबसे खराब टीम सनराइजर्स हैदराबाद बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि बेहद रोमांचक हो सकता है।

यह रही टॉप – 4 टीमें

आईपीएल 2010 की पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जिसने इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। वही चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, इसके अतिरिक्त लखनऊ सुपरजाइंट्स इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अतिरिक्त 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर मौजूद है।

Read Also:-IPL 2023 : ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ युज़वेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बने आईपीएल के नंबर एक गेंदबाज