IPL 2023 से पहले सामने आई मुंबई इंडियंस की नई जर्सी, भारतीय संस्कृति के साथ जुडी है ये खास चीज़ें

By Manika Paliwal On December 16th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 से पहले सामने आई मुंबई इंडियंस की नई जर्सी, भारतीय संस्कृति के साथ जुडी है ये खास चीज़ें

इस महीने की 23 तारीख को आईपीएल का मिनी ऑफ कोच्चि में आयोजित होने वाला है। इस ऑक्शन के लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी आप कड़ी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं इस बीच आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए ऑक्शन से पहले नई जर्सी को लॉन्च किया है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने ये जर्सी आईपीएल के लिए नहीं बल्कि इस लीग के खिलाड़ियों ने लॉन्च किया हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा।

Read More : शाहरूख खान की KKR टीम ने अपने लिए ही खोदा गड्डा, जो जीता सकता था आईपीएल की ट्रॉफी उसे ही दिखा दिया बाहर का रास्ता

भारत के डिजाइनरों ने किया डिजाइन

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में अगले साल की शुरुआत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय T20 लीग और साउथ अफ्रीका T20 लीग के लिए अपनी-अपनी टीमों के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया है। वह इस धरती को लॉन्च करने के दौरान मुंबई में ऑफिशियल इस बात को कहा है कि

“इन जर्सियों को शांतनु और निखिल की डिजाइनर जोड़ी ने तैयार किया है, जिसमें एमआई के नीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। जर्सी स्थानीय प्रशंसकों को समर्पित है और इसमें दोनों क्षेत्रों की संस्कृति और इतिहास को ध्यान में रखा गया है।”

जर्सी डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने दिया बड़ा बयान

“मुंबई इंडियंस के साथ एक दशक से भी अधिक समय से हमारे लंबे जुड़ाव ने प्रतिष्ठित ब्लू एंड गोल्ड जर्सी को हमेशा एक नया दृष्टिकोण दिया है, जिसकी जड़ें एक बड़ी कहानी के माध्यम से व्यक्त अर्थ से जुड़ी हैं। संस्कृति, खेल भावना, कला के साथ स्थानीय तत्वों से प्रेरित होकर हमने हमेशा एक बड़े परिवार के रूप में दुनिया भर में अपना दृष्टिकोण केंद्रित किया है। इस साल हमने स्वदेशी संस्कृति में गहरी डुबकी लगाई।”

दुबई और साउथ अफ्रीका लीग में खेलेंगे टीम

मुंबई इंडियंस की टीम केवल आईपीएल में ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस की टीम दो अन्य लीग में भी खेलते हुए नजर आएगी। जिसमें यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय टी-20 लीग और साउथ अफ्रीका T20 लीग है। जहां एमआई अमीरात और एमआई केपटाउन में हिस्सा लेने वाली है आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले है मुंबई की टीम की तरफ से दो अलग-अलग कप्तानों की घोषणा की गई थी। जिसमें किरण पोलार्ड को एमआई अमीरात और जबकि एम आई केपटाउन का कप्तान राशिद खान को बनाया गया था

Read More : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और आईपीएल 2023 की डेट आई सामने, दोनों के बीच होगा जबरदस्त टकराव