IPL 2023: मुंबई ने कैमरून ग्रीन के लिए खोली अपनी तिजोरी, एक नजर में देखें कैसी दिखती है रोहित शर्मा की टीम
By Manika Paliwal On December 24th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल के 16वे संस्करण के मिनी ऑप्शन का समापन हो चुका है। मुंबई इंडियंस में भी 24 खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम को तैयार किया है। आपको बता दें कि सभी टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ी के साथ जुड़ी है तो वहीं मुंबई में एक खिलाड़ी को कम खरीदा है लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी खरीदा है जो उनके इतिहास का न सिर्फ सबसे महंगा खिलाड़ी है। बल्कि मुंबई की टीम को यह खिलाड़ी आईपीएल का खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है।
मुंबई ने इस खिलाड़ी पर लुटाए पैसे
मुंबई ने कोच्चि में आयोजित ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर 17.50 करोड रुपए की मोटी बोली लगाई है। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार की चैंपियन रही है। लेकिन पिछले सीजन टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या पिछले साल तक ऑलराउंडर की पोजीशन की थी।
ऑलराउंडर की पोजीशन में खेल रहे किरॉन पोलार्ड गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। जिस वजह से मुंबई मैच को जीतने करने में नाकामयाब साबित हो रही थी। इसलिए मुंबई ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है।
टीम के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेन्ड्रॉफ और आकाश माधवाल.
टीम के द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
कीरोन पोलार्ड (रिटायर्ड), रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, टाइमल मिल्स, संजय यादव, आर्यन जुयाल, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल, अनमोलप्रीत सिंह, जयदेव उनादकट और बासिल थम्पी।
टीम के द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
कैमरन ग्रीन (17.5), झाय रिचर्ड्सन (1.5 करोड़), पीयूष चावला (50 लाख), डाउन जेनसन (20 लाख), शम्स मुलानी (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), नेहाल वाधरे (20 लाख) और राघव गोयल (20 लाख).