CSK PLAYING 11 : बेन स्टोक्स की वजह क्या होगा सीएसके में फेरबदल, कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11

By Manika Paliwal On March 28th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

CSK PLAYING 11 : बेन स्टोक्स की वजह क्या होगा सीएसके में फेरबदल, कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11

CSK : आईपीएल के 16वें संस्करण का आगाज 31 मार्च से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग के साथ होने वाला है। सीएसके आईपीएल की बड़ी टीमों में से होने के साथ-साथ इस की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके ने चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है

जबकि पांच बार की ये टीम उपविजेता रही है । सीएसके के लिए साल 2022 का सीजन काफी ज्यादा मुश्किल था। लेकिन इस साल धोनी हर हाल में ट्रॉफी को जीतकर मुंबई के बराबर लाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसे में टीम की मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आइए जानते हैं कुछ विकल्पों के बारे में।

Read More : महेंद्र सिंह धोनी ने दिया टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सरप्राइज, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स की फुल स्कॉर्ड

विकेटकीपर: एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, अजिंक्य रहाणे

ऑलराउंडर: मोइन अली (इंग्लैंड), शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), अजय मंडल, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।

गेंदबाज: दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना (श्रीलंका), सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा (श्रीलंका)।

ये हो सकती है सीएसके की मजबूत प्लेइंग इलेवन:

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (सी) (डब्ल्यूके), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, महेश थिक्षणा।

Read More : रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है ये खिलाड़ी, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है तुलना