माइंड गेम के किंग हैं महेंद्र सिंह धोनी, पहले आईपीएल ऑक्शन में सचिन-गांगुली जैसे दिग्गज भी रह गए थे उनसे पीछे
By Manika Paliwal On February 26th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल T20 वर्ल्ड कप के अगले साल शुरू किया गया था। जहां आईपीएल में पहले 8 टीमें हुआ करती थी। वहीं उस समय यह नियम था कि हर टीम में एक मार्की प्लेयर चुनने को कहा जाता था। इस नियम का पालन करते हुए आठ में से पांच टीमों ने अपने-अपने मार्की प्लेयर को चुना था जिसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर दादा सौरव गांगुली राहुल द्रविड़ सहवाग और युवराज सिंह भी शामिल थे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपना नाम बिड में दिया और वह पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सबके सामने आए।
कैसे बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी के मार्की के प्लेयर ना बनने के पीछे की खास वजह भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी ने इसका खुलासा किया। धोनी ने बताया कि जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह किसी टीम के मार्की प्लेयर बनना चाहेंगे तो उनको यह फैसला लेने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला। उन्होंने कम समय में ही फैसला लिया कि मार के प्लेयर हो नहीं बनना चाहते वह बिड करना चाहते हैं।
धोनी ने खेला बड़ा दाव
दरअसल धोनी ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में खुलासा करते हुए बताया था
‘मेरे पास दो-तीन टीमों का मार्की प्लेयर बनने का मौका था. लेकिन मैंने तय कि प्लेयर्स बिड में उतरना ठीक रहेगा. मुझे उम्मीद थी कि बिड में उतरने से कम से कम 1 मिलियन (डॉलर) मिल सकते हैं.’
1.5 मिलियन डॉलर में बिके थे महेंद्र सिंह धोनी
दरअसल धोनी के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। जब ऑक्शन शुरू हुआ तो माही की बोली 400,000 अमेरिकी डॉलर के बेस प्राइस से शुरू हुई और 900,000 अमेरिकी डॉलर को पार कर गई। धोनी के लिए दो टीमें बोली लगा रही थी और मुंबई इंडियंस सीएसके के बीच काफी धमासान देखने को मिल रहा था आखिरी में सीएसके ने धोनी पर बड़ी बोली लगाई और अपने खेमे का हिस्सा बनाया। इतना ही नहीं उस ऑक्शन में धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सबके सामने आए थे।
Read More : “आईपीएल नीलामी में खुद बैठेंगे महेंद्र सिंह धोनी, आकाश चोपड़ा ने बताया किस खिलाड़ी पर खेलेंगे दांव