IPL 2023, MI vs RCB : कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को नजरअंदाज कर इन खिलाड़ियों को बताया टीम का भविष्य, ठहराया जीत का हकदार

By Sangeeta Tiwari On May 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023, MI vs RCB : कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को नजरअंदाज कर इन खिलाड़ियों को बताया टीम का भविष्य, ठहराया जीत का हकदार

IPL 2023, MI vs RCB : IPL के 23वें सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसका 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मैच के दौरान टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, वही पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 199 रन बनाने में कामयाब रही जिसके चलते मुंबई इंडियंस को 199 रनों का लक्ष्य दिया गया।

वहीं दूसरी पारी मैं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 21 रन शेष रहते हुए 6 विकेट से यह मैच जीतने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस अपने 4 विकेट गवांकर 16.3 ओवर में ही 200 रन पूरे कर इस मैच में जीत दर्ज कर ली। मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में 83 रनों की बेहतरीन पारी खेले। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद कुछ बातें व्यक्त की है।

रोहित शर्मा ने कहीं कुछ ऐसी बात

कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में जीत के बाद इन चार खिलाड़ियों को जीत का जिम्मेदार ठहराया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

“यह एक अच्छी पिच है। अगर आप खुद को समझाते हैं तो आप रन बना सकते हैं। उन चार लोगों ने अच्छा खेला। आकाश पिछले साल भी हमारे साथ था। हमने हुनर देखा। हम उन्हें एक भूमिका देना चाहते थे। वह काफी आत्मविश्वासी हैं। वह अपनी उत्तराखंड टीम का नेतृत्व करते हैं। वह जानता है कि उसे किस क्षेत्र की जरूरत है”।

उन्होंने आगे बताया कि,

“हमने उन्हें 200 से कम पर रोक दिया। यह एक अच्छा प्रयास था, यह 220 या उससे अधिक हो सकता था। मुझे नहीं पता कि एक सुरक्षित स्कोर क्या है। पिछले चार मैचों में हमने 200 से अधिक का स्कोर देखा है। अधिकांश टीमें जोखिम उठा रही हैं और यह बंद हो रहा है। बल्लेबाज जोखिम उठा रहे हैं और 200 से अधिक के स्कोर का पीछा किया जा रहा है। बल्लेबाजों की मानसिकता टीम के लिए कुछ खास करने की होती है और यह दिख भी रहा है।”

दोनों टीमों की कुछ ऐसी रहीं प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार व्यशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड के नाम शामिल है।

मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियंस में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ के नाम शामिल है।

Read Also:-Test Cricket के दौरान 1 मैच में कप्तानी करने वाले ये भारतीय खिलाड़ी