IPL 2023 : क्रीज पर आते ही महेंद्र सिंह धोनी करते हैं छक्कों की बरसात, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया खास कारण

IPL 2023 : आईपीएल 2023 का 23 वां सीजन चल रहा है, जिसमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। पिछले कई मैचों के दौरान देखा गया कि धोनी आखिरी की कुछ गेंदों को खेलने के लिए क्रीज पर आते हैं, और बड़े बड़े शॉट्स लगाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, आखिर कैसे धोनी क्रीज पर आते ही छक्के जड़ना शुरू कर देते हैं।

इसके साथ साथ धोनी को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने यह भी बताया कि धोनी नेट्स पर सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ही अभ्यास करते हैं। उन्होंने धोनी की 9 गेंदों पर 21 रनों की पारी को लेकर बताया कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना अभ्यास कर रहे हैं। क्योंकि इस बात को तो वह खुद ही समझते हैं कि अब उन्हें काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं करनी है। इन्हीं कारणों के चलते आखिरी के 3 ओवरों पर धोनी की पहली नजर रहती है।

धोनी प्रैक्टिस में करते हैं जमकर मेहनत

स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर आगे बताया कि, किस तरह से महेंद्र सिंह धोनी की दिल्ली के खिलाफ रनिंग काफी बेहतर रही है। वह काफी तेजी के साथ गेंद को मारने का अभ्यास करते हैं। आपको उसका फायदा भी नजर आ सकता है कि धोनी इस समय कैसे शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं। हम सभी इस बात को जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी काफी बेहतरीन हिटर है, और मैदान के कुछ पार्ट्स में बहुत ही मजबूत खिलाड़ी साबित होते हैं। इस मैच के दौरान उन्होंने जो कैमियो खेला उसकी बहुत अधिक अहमियत रही है।

दिल्ली के खिलाफ जड़े दो तूफानी छक्के

जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, 9 गेंदों में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय देते हुए छक्कों की सहायता से 20 रन बनाए जिसके चलते सीएसके 167 रनों और अंत में 27 रनों से सीएसके की जीत हुई।

Read  Also:-IPL 2023, RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को बताया टीम का अगला सुपरस्टार, खुद की नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की तारीफों के बांधे पुल