IPL 2023: भारतीय टीम से बाहर हुए इन 2 खिलाड़ियों की आईपीएल में चमकेगी किस्मत, करोड़ों की बोली लगना तय!
By Manika Paliwal On December 15th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। आगामी 23 तारीख को आईपीएल का मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी टीमों को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगी। आपको बता दें कि इस आयोजन में 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा जिसमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लेकिन इस 405 खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 खिलाड़ी ऐसे हैं। जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है और इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
Read More :विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और आईपीएल 2023 की डेट आई सामने, दोनों के बीच होगा जबरदस्त टकराव
एक करोड़ के बेस प्राइस के साथ भाग लेंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में भाग लेने वाली 10 फ्रेंचाइजी के पास 87 स्लॉट खाली है। वहीं सबके बीच खास बात यह है कि 19 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस्ट प्राइस करीब 2 करोड़ है और यह सभी विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस के 11 खिलाड़ी शामिल है इसके बाद एक करोड़ के बेस प्राइज के 20 खिलाड़ी शामिल है और इन 20 खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी भारत के हैं। यानी कि अगर इस ऑक्शन में इन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगती है तो एक रात में यह खिलाड़ी करोड़पति बन सकते हैं।
मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे का नाम है शामिल
दरअसल ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे है। मयंक अग्रवाल पंजाब टीम के कप्तान थे। लेकिन टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर दिया है और शिखर धवन को टीम का नया कप्तान चुना है। बता दें इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए अभी तक टेस्ट मैचों में 40.5 की औसत के साथ 1488 रन बनाए हैं।
साल 2021 में दिए थे आखरी बार दिखाई
वही बात अगर मनीष पांडे की करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक की पारी खेलने वाले मनीष पांडे अब तक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसलिए आईपीएल में मनीष पांडे लखनऊ की टीम का हिस्सा है जहां उन्होंने कुछ कमाल का प्रदर्शन नहीं दिखाया और फ्रेंचाइजी ने इन्हें रिलीज कर दिया बता दे कि मनीष ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 39 मुकाबले खेलते हुए 126.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 709 रन बनाए हैं वहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2021 में आखिरी मुकाबला खेला था।
Read More : आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, मयंक अग्रवाल को हटा धवन को दी कप्तानी की गद्दी