IPL 2023 : पिता थे ICU में भर्ती, खुद लंबे समय से नहीं खेले थे क्रिकेट, लेकिन फिर भी मोहसिन खान ने मैदान पर मचा दिया कोहराम

By Sangeeta Tiwari On May 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 : पिता थे ICU में भर्ती, खुद लंबे समय से नहीं खेले थे क्रिकेट, लेकिन फिर भी मोहसिन खान ने मैदान पर मचा दिया कोहराम

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में मंगलवार 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का 63 वां मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ ने मुंबई को 5 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, और अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत मिल गई। लखनऊ की टीम को जीत दिलाने वाले मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। वह इस मैच के असली हीरो रहे। मैच समाप्त होने के बाद मोहसिन खान इमोशनल हो उठे और अपनी वापसी की कहानी लोगों के सामने बयां की।

मोहसिन खान हो उठे इमोशनल, बताया अपना दर्द

लखनऊ सुपर जाइंट्स के युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन इस मैच के अंतिम ओवर के दौरान उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। हालांकि उनके लिए यह कर पाना काफी चुनौतीपूर्ण था। मैच समाप्त होने के बाद उन्होंने बताया कि

“मुश्किल वक़्त रहा क्योंकि मैं चोटिल था, एक साल बाद खेल रहा हूं। मेरे पिता कल ही आईसीयू से बाहर आए हैं और वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे और मैंने उनके लिए ही यह किया है, वो देख रहे होंगे। मैं टीम और स्पोर्ट स्टाफ, गौतम (गंभीर) सर, विजय (दहिया) सर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस मैच में खिलाया। हालांकि मैंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।”

साल 2022 में चोटिल होने के कारण हाथ की करानी पड़ी सर्जरी ‌

साल 2022 में मोहसिन खान का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा, लेकिन इसके बाद मोहसिन खान एक मैच में चोटिल हो गए थे जिसके चलते उन्हें अपने बाएं हाथ की सर्जरी भी करानी पड़ी। चोट लगने के कारण मोहसिन खान लगभग 1 साल तक मैदान से दूर रहे। इस सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे लेकिन बारिश ने इस मैच में डाल दी और यह मैच रद्द हो गया था। वही मोहसिन खान गुजरात टाइटंस के खिलाफ काफी महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने 3 ओवर में 14 की इकोनामी से 42 रन लुटाए थे, लेकिन इसके बाद भी टीम ने उन पर काफी भरोसा जताया जिस पर मोहसिन खान खरे भी उतरे।

आखिरी ओवर में मोहसिन खान का प्लान

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम साबित हुई , वही मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में 11 रन डिपेंड कर लिए। मोहसिन खान के सामने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे, लेकिन मोहसिन खान कि आप गलती गेंदों के सामने मुंबई के बल्लेबाज टिक सके। आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने दो यार्कर और धीमी गेंदें डाली जिससे बल्लेबाज भी चकमें में आ गए। मैंच समाप्त होने के बाद आखिरी ओवर को लेकर उन्होंने बताया

“मेरा लक्ष्य यही था कि जो मैं करता आया हूं, उसी पर कायम रहूं। मैंने क्रुणाल पंड्या से कहा था कि मैं जो करता आया हूं, वहीं करूंगा। मैं अंतिम गेंदों पर खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहा था और स्कोरबोर्ड की तरफ नहीं देख रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में सिर्फ 6 गेंद थी। मैं यह नहीं सोच रहा था कि कितने रन चाहिए। मैं स्लोअर गेंद डालने कोशिश कर रहा था। इस पर बल्लेबाज बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।”

मोहसिन के साथ-साथ उनके भाइयों को भी क्रिकेट का शौक

यूपी के संभल जिले के रहने वाले मोहसिन खान के पिता पुलिस में थे। बचपन से ही मोहसिन खान को पढ़ाई करने का शौक था, लेकिन वही उनके भाई को क्रिकेट का बेहद शौक था और इसी के चलते‌ वह 1 दिन मोहसिन खान को स्टेडियम ले गए, जिसके बाद धीरे-धीरे मोहसिन खान भी इस खेल की तरफ आकर्षित होने लगे।

Read Also:-IPL Playoffs : लखनऊ से मिली शिकस्त के बाद अब कैसे करेगी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई जानिए समीकरण