IPL 2023 : धोनी की बेटी जीवा ने पापा के छक्कों पर जमकर बजाई सीटियां, बढाया उत्साह, वायरल वीडियो
By Sangeeta Tiwari On May 12th, 2023

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के 23वें सीजन का 55 वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने इस बीच दो तूफानी छक्के भी लगाए। धोनी के छक्के देख उनकी बेटी जीवा अपने ऊपर कंट्रोल नहीं रख सकी, और पापा के छक्कों पर जमकर तालियां बजाती नजर आई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
📁 10.05.2023 – Thala @ Anbuden 🤩pic.twitter.com/bezDcb9LwV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 10, 2023
महेंद्र सिंह धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। आखिरी के 2 ओवर में धोनी ने शानदार हिटिंग का प्रयोग करते हुए टीम को 167 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच अपनी ही सरजमी पर खेल रही है, जिसे देखने के लिए धोनी का पूरा परिवार भी उपस्थित था। उनकी पत्नी और उनकी बेटी जीवा भी स्टेडियम में अपने पापा को चीयर करते हुए नजर आईं।
Ziva cheering for Chennai Super Kings at Chepauk#IPL2023 #RohitSharma #CSKvDC #WTCFinal #ODIWorldCup #CSKvsDC #AsiaCup2023 #ViratKohli #INDvsPAK #CWC23 #INDvsAUS #ChennaiSuperKings #WorldCup2023 #MSDhoni pic.twitter.com/pPVGs9uXlD
— Sumit Mukherjee (@Who_Sumit) May 10, 2023
जीत के लिए दिल्ली को 168 रनों की आवश्यकता
अगर मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले खेलने के लिए उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बोर्ड पर लगाए। शिवम दुबे बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 गेंदों में 25 रन बनाने में कामयाब रहे, इसके साथ-साथ इस दौरान उन्होंने 3 छक्के भी जड़े। वही सीएसके की पारी में कुल मिलाकर 10 चौके और 7 छक्के जड़े गए दिल्ली कैपिटल्स को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 168 रन बनाने होंगे। जिस लक्ष्य तक दिल्ली कैपिटल्स नहीं पहुंच सकी और 21 रनों से उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।
Cutie Ziva after her father hitting six 🤌🥰 #CSKvsDC pic.twitter.com/IJsjHEGT0B
— Maestro (@Avinuuu) May 10, 2023
दोनों टीमों की कैसी रही प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (c & wk), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना के नाम शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स : दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा के नाम शामिल हैं।