IPL 2023 : अर्शदीप ने तोड़ा स्टंप, तिलक वर्मा ने लिया बदला, जडा 102 मीटर लंबा छक्का
By Sangeeta Tiwari On May 5th, 2023

IPL 2023 : मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच कल मोहाली में आईपीएल 2023 का 46 वां मुकाबला खेला गया, जिसमें 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का बदला तिलक वर्मा ने ले लिया। उस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों को पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने काफी परेशान किया था। उस मुकाबले के आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 16 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन अर्शदीप सिंह लगातार दो गेंदों पर स्टंप तोड़ बैठे, जिसके चलते तिलक वर्मा और नेहाल बढेरा को बोल्ड कर दिया और मुंबई इंडियंस को हराते हुए पंजाब यह मुकाबला 13 रनों से जीतने में कामयाब रही।
अर्शदीप से लिया बदला
जब इन दोनों टीमों का सामना दूसरे मुकाबले में हुआ, तो उस मैच के दौरान तिलक वर्मा ने अर्शदीप से अपना बदला ले लिया। मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के दिए गए 215 रनों के लक्ष्य को 18 5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर ही हासिल करने में कामयाब रही। वही ईशान किशन दमदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन जड़ मैन ऑफ द मैच बने। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर उतरे और 10 गेंदों पर नाबाद 26 रन जड़े। उस समय मुंबई को जीत के लिए 37 रनों की आवश्यकता थी।
अर्शदीप 2 डॉट गेंदें खेलने में कामयाब रहे लेकिन तिलक ने अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया, फिर वही अर्शदीप सिंह ने यार्कर मारने का काफी प्रयास किया, लेकिन तिलक वर्मा डटकर सामना करने के लिए तैयार खड़े थे, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंद को शार्ट फाइन लेग के ऊपर स्कूप करते हुए चौका जड़ दिया, इसके साथ ही ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए उन्होंने मैच का रुख पूरी तरफ से मुंबई की तरफ पलट दिया।
IPL 2023 : अर्शदीप ने तोड़ा स्टंप, तिलक वर्मा ने लिया बदला, जडा 102 मीटर लंबा छक्काIPL 2023 : अर्शदीप ने तोड़ा स्टंप, तिलक वर्मा ने लिया बदला, जडा 102 मीटर लंबा छक्का
Highest chase at Mohali in #TATAIPL ✅
The first team to chase consecutive 200+ totals ✅Take a bow, @mipaltan, for making history in style 🙌#PBKSvMI #IPL2023 #IPLonJioCinema pic.twitter.com/ZhQtl7hx3J
— JioCinema (@JioCinema) May 3, 2023
102 मीटर लंबा छक्का जड़ा
अर्शदीप सिंह 19वें ओवर पर एक बार फिर गेंदबाजी करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए, तिलक वर्मा ने उस समय 102 मीटर लंबा छक्का जड़ मुंबई के इतिहास में रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। वही अर्शदीप सिंह 3.5 ओवर में अपने 66 रन लुटा बैठे।