IPL 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन में फ्लेमिंग के साथ दिखाई देंगे धोनी, इन खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव
By Manika Paliwal On December 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

अगले साल आईपीएल का 16वां संस्करण खेला जाएगा। जिसके लिए अभी से तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। जहां 15 नवंबर तक सभी टीमों ने अपनी रिलीज हो रही टीम के कई खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। वही 23 दिसंबर को इसके लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है लेकिन इस ऑक्शन से संबंधित एक और बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आ रहा है आपको बताते हैं।
Read More : देश को वर्ल्ड कप जिताने के लिए रोहित और विराट लेंगे बड़ा फैसला, आईपीएल से ले सकते है संन्यास
स्टीफन फ्लेमिंग के साथ दिखाई देंगे धोनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये बात बताई जा रही है कि 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी स्टीफन फ्लेमिंग के साथ ऑक्शन के जगह पर मौजूद रहने वाले हैं। यानी कि सीएसके के कप्तान खुद इस बात को डिसाइड करेंगे किस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी और किसी नहीं।
औपचारिक रूप से नहीं आया है कोई भी बयान
अगर धोनी स्टीफन के साथ ऑक्शन की टेबल पर दिखाई देते हैं तो यह पहली बार होगा। जब धोनी फ्लेमिंग के साथ कोच्चि में ऑक्शन की टेबल पर दिखाई देंगे हालांकि पिछले सीजन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक है खबर सामने आई थी कि धोनी इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे इस बार भी ऐसी ही बातें सामने आ रही है। लेकिन अभी तक सीएसके की तरफ से इसका कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले से ही कमजोर है सीएसके
पिछले दो सीजन में सीएसके के लिए खेलने वाले खिलाड़ी काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। युवा खिलाड़ियों में सिर्फ ऋतुराज ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं। तो वहीं जडेजा छोटे हैं ऐसे में धोनी की कप्तानी से सजी सीएसके की टीम हर हाल में बेन स्टोक्स और सैम करन को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। हालांकि इस बार धोनी को चेन्नई के लिए अगले कप्तान का भी चयन करना होगा। क्योंकि यह आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है।
Read More : आईपीएल नहीं बल्कि अब विदेशी लीग खेलते हुए दिखाई देंगे सुरेश रैना, घरेलू क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान