चोट से ग्रसित MS Dhoni CSK को चैंपियन बनाने के बाद इस अस्पताल में करा सकते हैं अपना इलाज
By Sangeeta Tiwari On May 31st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni ने टीम को आईपीएल का पांचवां खिताब दिला कर इतिहास रच डाला लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि जिस समय महेंद्र सिंह धोनी रोमांचक मुकाबले जंग लड़ रहे थे घुटने की चोट से ग्रसित है और दर्द से जूझ रहे थे मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के पैरों में नीकैप लगा हुआ नजर आया अब खबर आ रही है कि घुटने की चोट का इलाज कराने के लिए धोनी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हैं।
पूरा टूर्नामेंट नी कैप पहनकर खेले
महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में पहले से ही चोट लगी थी और घुटने के साथ ही आई पी एल 2023 का रोमांचक मुकाबले में खेले लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि बहुत जल्द ही वह इसकी जांच कराने के लिए अस्पताल जाएंगे पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें नीकैप पहननी पड़ी इसके साथ-साथ धोनी भाई घुटने पर भी भारी स्टांपिंग के साथ नजर आए थे लेकिन चोट के बाद भी धोनी ने आईपीएल 2023 के सभी 16 मैचों में भाग लिया अब सीएस के फैंस को बस यही उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आ जाएं।
अगले साल खेल सकते हैं आईपीएल
आई पी एल 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को संबोधित करते हुए एक दिल जीतने वाली बात कह दी उन्होंने कहा कि वह अभी 1 साल के लिए और वापस खेलना चाहेंगे लेकिन इसका फैसला 1 दिसंबर के आसपास आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले ही कर पाएंगे। 41 साल की उम्र के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खिलाड़ियों के रूप में जाने जाते हैं मैं इसके बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने अपने दर्शकों को लेकर एक बड़ी बात कही कि,
“यदि आप परिस्थिति के अनुसार देखते हैं तो यह मेरे लिए रिटायरमेंट के ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है। इस साल मैं जहां भी रहा हूं, जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है, मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा, लेकिन मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है, मेरे पास फैसला करने के लिए छह-सात महीने हैं और यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा।”