भारतीय टीम पर आ सकता है बड़ा संकट, World Cup 2023 खेल यह दिग्गज कर सकता है संन्यास का ऐलान

इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत ने World Cup 2023 का टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें कुल 10 टीमें भाग लेंगी। यह इस टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा, जिसका फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है। हालांकि इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ सकती है, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से यह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है। आइए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद सन्यास का करेगा ऐलान

भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन अक्टूबर नवंबर के महीने में किया जाएगा, जोकि राउंड – रॉबिन और नॉकआउट प्रारूप में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का यह 13वां संस्करण होगा और इसमें 10 टीमें भाग लेंगी। साल 2019 में भारत ने अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेला था, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गई थी। उस समय यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन और नॉकआउट प्रारूप में खेला गया था।

वर्ल्ड कप 2023 खेलने के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकता है, और यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है, जो वर्ल्ड कप 2023 खेलने के बाद विकेट से संन्यास का एलान कर सकते हैं। उनके संन्यास लेने का मुख्य कारण उनका खराब प्रदर्शन और बढ़ती उम्र बताया जा रहा है।

रोहित शर्मा इस समय 36 साल के हो चुके हैं, और बढ़ती उम्र के कारण अब वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाने में असमर्थ है। अगले वर्ष उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी। ऐसे में ऐसे कई युवा खिलाड़ी इस कतार में मौजूद हैं, जो उनसे बेहतरीन बल्लेबाजी की काबिलियत रखते हैं, जिसके चलते वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा के फैंस को बुरी खबर का सामना करना पड़ सकता है।

खराब फार्म से जूझते रोहित शर्मा

पिछले काफी समय से रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अगर टेस्ट की बात की जाए तो पिछले 2 सालों में वह 7 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 11 पारियों में वह 390 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं वनडे की बात की जाए, तो साल 2022 और 2023 को मिलाकर उन्होंने 16 पारियां खेली और इस बीच वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और मात्र 620 रन ही बना सके जिसमें सिर्फ एक शतक भी मौजूद है।

वही पिछले 2 सालों के T20 आंकडो पर अगर नजर डालें, तो 40 पारियों में वह मात्र 1080 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके यह आंकड़े 2021 और 2022 के हैं। साल 2023 में उन्हें T20 में मौका ही नहीं मिल पा रहा क्योंकि उनके स्थान पर अब BCCI द्वारा हार्दिक पांड्या को कप्तानी की बागडोर सौंपे जाने पर विचार किया जा रहा है।

Read Also:-क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सैलरी के नाम पर इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी, फिर भी देश के लिए होगा World Cup 2023 में शामिल