IND vs WI : शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल की तरह सेलिब्रेट करते नजर आए विराट कोहली, वायरल वीडियो

By Sangeeta Tiwari On July 22nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs WI : शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल की तरह सेलिब्रेट करते नजर आए विराट कोहली, वायरल वीडियो

IND vs WI : शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ दिया। वह शेनन ग्रेडियल की गेंद पर चौका जड़ने में कामयाब रहे, जिसके साथ भारत के बाहर शतक जड़ने के मामले में उन्होंने अपने 5 साल के सूखा को भी खत्म कर दिया है। विराट कोहली के टेस्ट करियर में उनका 29वां शतक काफी अहम रहा है। सबसे दिलचस्प बात इस दौरान यह रही, कि शतक जड़ने के बाद विराट स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के जैसे सेलिब्रेशन करते नजर आए, जोकि चर्चा का विषय बन गया।

शुभमन गिल के जैसे विराट ने आभार किया प्रकट

विराट कोहली ने जैसे ही अपने टेस्ट करियर के दौरान चौका जड़ा, वह मुस्कुराते हुए रविंद्र जडेजा के पास पहुंचे और उन्हें जाकर गले लगा लिया। इसके बाद अपना हेलमेट उतार कर हवा में बल्ला लहराना शुरू कर दिया। इसके बाद सिर झुका कर वह शुभमन गिल के जैसे सेलिब्रेट करते नजर आए। शुभमन गिल भी अक्सर शतक जड़ने के बाद टीम के साथियों की तरफ से सिर झुका कर मिलने वाले उत्साह का आभार व्यक्त करते नजर आते हैं, कोहली ने बिल्कुल वैसा ही किया।

मुस्कुराते हुए नजर आए शुभमन‌ गिल

भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली का ऐसा एक्शन देख खिलखिला कर हंसने लगे। इसके साथ ही शुभमन गिल भी तालियां बजाते हुए मुस्कुरा उठे। वही यशस्वी जयसवाल भी मुस्कुराते हुए शुभमन गिल से कुछ कहते नजर आए। इसके साथ ही टीम का सपोर्ट स्टाफ भी यह सेलिब्रेशन देख काफी खुश नजर आया। भारतीय टीम की यह एकजुटता देख फैंस में भी खुशी का माहौल छा गया।

विराट कोहली इस पारी में 206 गेंदे खेलते हुए 11 चौके जड़ 121 रन बनाने में कामयाब रहे। उसके बाद अल्जारी जोसेफ द्वारा विराट को रन आउट कर पवेलियन पहुंचा दिया गया। भारतीय टीम लंच तक 6 विकेट खोकर 373 रन बनाने में कामयाब रही।

Read Also:-IND vs WI : भारतीय टीम के लिए नासूर बने इस खिलाड़ी का दूसरे टेस्ट के साथ ही खत्म हो जाएगा करियर