IND vs WI : वेस्टइंडीज में मस्ती भरे अंदाज में नजर आए ईशान किशन, भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेले वॉलीबॉल, वायरल वीडियो

By Sangeeta Tiwari On July 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs WI : वेस्टइंडीज में मस्ती भरे अंदाज में नजर आए ईशान किशन, भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेले वॉलीबॉल, वायरल वीडियो

IND vs WI : जल्द ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई शहर बारबाडोस पहुंच चुकी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी खिलाड़ी तो पहले ही पहुंच चुके थे और अब धीरे-धीरे कर कर पूरी टीम वेस्टइंडीज जा पहुंची है।
बारबाडोस पहुंचते ही खिलाड़ियों ने थोड़ा रिलैक्स महसूस करने के लिए बीच पर वॉलीबॉल खेला जिसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

ईशान किशन रहे कैमरामैन

बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें सभी खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के साथ बीच पर मस्ती भरे अंदाज में वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। जहां सभी खिलाड़ी मैच खेलने में बिजी हैं, और मैच का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन कैमरामैन बन सबकी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही पीछे से मजेदार कमेंट्री भी कर रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली, राहुल द्रविड़, यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड सहित अन्य खिलाड़ी भी उसी रंग में रंगते नजर आ रहे हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी के नाम शामिल हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार के नाम शामिल है।

Read Also:-19 साल एक करियर पर लगा दांव, यह दिग्गज खिलाड़ी World Cup 2023 से पहले कर सकता है संन्यास का ऐलान