IND vs WI : वेस्टइंडीज के आगे हार्दिक पांड्या का चकनाचूर हुआ घमंड, 4 रनों से करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना
By Sangeeta Tiwari On August 4th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त (गुरुवार) को T20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज टीम ने स्कोरबोर्ड पर 149 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। वही जवाब में उतरी भारतीय टीम मात्र 20 ओवर में सिर्फ 145 रन ही बना सकी और 4 रनो से उसे शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही।
वेस्टइंडीज 149 रन बनाने में रही कामयाब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से ब्रैडेन किंग द्वारा एक बेहतर शुरुआत की गई, उन्होंने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 28 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से काइल मेयर्स का साथ नहीं मिल सका, जिसके चलते वेस्टइंडीज की शुरुआत और अधिक बेहतर नहीं हो सकी। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को युज़वेंद्र चहल के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया गया। वही बीच में वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन द्वारा 41 और कप्तान रोवमेन पॉवेल द्वारा 48 रनों की उपयोगी पारी खेली गई जिसके चलते वेस्टइंडीज 20 ओवर में 149 रन बनाने में कामयाब रही।
वेस्टइंडीज के पास नहीं था कुलदीप का जवाब
कुलदीप यादव की चाइनामैन गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को रास्ता नहीं मिल सका। वह 4 ओवर में 20 रन देते हुए जॉनसन चार्ल्स का विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही काफी लंबे समय बाद वापसी कर रहे युज़वेंद्र चहल द्वारा 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए गए। वही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी दो विकेट लेने में कामयाब रहे और एक विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा चटकाया गया।
हार्दिक पांड्या का टूटा घमंड, 4 रनों से हुई भारत की हार
देखा जाए तो 150 रनों का लक्ष्य कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन T20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम को इसी लक्ष्य तक पहुंचने में नाकामी हासिल हुई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीसरे ओवर के दौरान अकील हुसैन के हाथों स्टंपिंग का शिकार हो गए। वही ईशान किशन भी मात्र 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैककॉय के हत्थे चढ़ गए। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव और पदार्पण करने वाले तिलक वर्मा आवश्यक पारी खेलते नजर आए।
जहां सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट हुए वहीं तिलक वर्मा 22 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 39 रन बनाने में कामयाब रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या इस दौरान सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं संजू सैमसन भी सिर्फ 12 रन ही बना सके। अंत में अक्षर पटेल ने 13 रन बनाकर टीम की कुछ उम्मीदें बरकरार राखी लेकिन उनके आउट होते ही भारत को इस मैच में 4 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
Read Also:-20 साल का यह युवा मिस्टर 360 के करियर पर पड़ गया भारी, अब Team India में नहीं मिलेगा मौका