IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, रिंकू सिंह से टकराकर यह तूफानी गेंदबाज हुआ चोटिल

By Sangeeta Tiwari On July 7th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs WI : वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, रिंकू सिंह से टकराकर यह तूफानी गेंदबाज हुआ चोटिल

IND vs WI : भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज दौरे से पहले ही एक बुरी खबर आई है। जी हां दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान दलीप ट्रॉफी 2023 के दौरान कंधे की चोट का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिस दिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान किया गया था, उसी दिन सेंट्रल जोन और बेस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी मैच खेला जा रहा था। जिसके चलते उनके दाएं हाथ के कंधे में चोट आ गई है। चोटिल होने के बाद मैच के दूसरे दिन आवेश खान खेलने के लिए नहीं उतर सके।

अलूर में खेली जा रही चार दिवसीय दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले के शुरुआती दिन कैच लेने के चक्कर में यह धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह से टकराकर चोटिल हो गया हैं।

वार्म -अप अभ्यास में भी नहीं लिया भाग

चोटिल होने के बाद इस तेज गेंदबाज को इलाज के लिए बाहर भेजने का निर्णय लिया गया, जिसके चलते वार्म – अप अभ्यास ने भी वह भाग नहीं ले सके। भारतीय प्रबंधन को इस बात की पूर्ण रूप से उम्मीद है, कि जल्द ही वह कंधे की चोट से पूर्ण रूप से ठीक हो जाएंगे। अगर आवेश खान वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी, क्योंकि आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज हैं।

भारत के लिए अब तक वनडे और टी-20 दोनों में ही टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह 5 वनडे मैच खेले, जिसमें वह 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं 15 टी20 मैचों में 13 विकेट ले सके। वह आखिरी एकदिवसीय मैच 11 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। वही 31 अगस्त 2022 को दुबई में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने आखिरी टी20 मैच खेला था।

चार तेज गेंदबाजों में शामिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान दो मैचों की टेस्ट सीरीज, 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज और पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। उसके बाद वनडे और फिर T20 मैच खेले जाएंगे। इसका पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच, दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

इसके अतिरिक्त एकदिवसीय मैच 27 जुलाई से 29 जुलाई और 1 अगस्त को खेले जाएंगे। वही T20 मैच 3 अगस्त, 6 अगस्त, 8 अगस्त, 12 अगस्त और 13 अगस्त को संपन्न होंगे। आवेश खान की गिनती टीम में शामिल चार तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक मुकेश कुमार और आवेश खान में की जाती है।

भारत की T20 टीम

भारत की T20 टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल , यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार के नाम शामिल है।

Read Also:-Team India में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, 5 महीने पहले ही रविंद्र जडेजा ने किया था ऐलान