IND vs SL: जानिए कब, कहां खेली जाएगी भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज, इस जगह होगा सीधा लाइव प्रसारण
By Manika Paliwal On December 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

अगले साल की शुरुआत में ही भारत को श्री लंका के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अभी से इसकी तैयारियों में लग गए हैं तो कई धुरंधर खिलाड़ी चोटिल होने के बाद टीम में अपनी वापसी को दर्ज करा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सीरीज कब और कहां खेली जाएगी और आप इस का लुफ्त कैसे उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज से जुड़ी सारी जानकारी।
कब और कहां खेली जाएगी यह सीरीज
श्रीलंका के भारत दौरे पर T20 सीरीज खेली जाएगी। T20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी को मुंबई में होगा तो वही दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे और तीसरा मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दी होगी और वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा और आखिरी निर्णायक मुकाबला 15 जनवरी को केरल के तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा।
कहां कैसे देख सकते हैं इसका प्रसारण
भारत और श्रीलंका सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होना है। अगर आप कहीं बाहर है और आपके पास लैपटॉप या मोबाइल कुछ भी मौजूद है तो आप इसको आराम से हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
इस टीम ने पिछले 12 साल से नहीं जीती है सीरीज
श्रीलंका और भारत के बीच यह सीरीज घरेलू मैदान यानी कि भारत में ही खेल जाएगी। लेकिन बता दें कि श्रीलंका ने पिछले 13 सालों में भारत में भी T20 सीरीज नहीं जीती है। श्रीलंका का पिछला मुकाबला साल 2009 में हुआ था जहां उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर किया था कि 2019 में भारतीय टीम श्रीलंका पर काफी भारी पड़ी है। दोनों देशों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारत ने 17 मुकाबलों में जीत तो वहीं श्रीलंका ने 8 मुकाबलों में जीत को हासिल किया है।
Read More : अगले साल केएल राहुल के साथ इस भारतीय खिलाड़ी का बजेगा बाजा, गर्लफ्रेंड ने की पुष्टि