IND vs PAK: 2017 में जिस खिलाड़ी पर आया था सबसे ज्यादा गुस्सा, उसी के साथ मिलकर दिलाई भारत को जीत
By Manika Paliwal On August 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा चुका है। जहां पर टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया था और टूर्नामेंट में पहली जीत को दर्ज कराया था। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने अपनी आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए टीम इंडिया को एक शानदार जीत दिलाई थी।
वैसे अगर टीम को जीत दिलाने की बात करें तो हार्दिक के साथ में जडेजा मौजूद थे और इन दोनों ही बल्लेबाजों की वजह से टीम इंडिया को एक बेहतरीन जीत नसीब हुई थी। दोनों ही जब भी क्रीज पर मौजूद होते हैं, तो एक ऐतिहासिक याद भी जहन में ताजा हो जाती है और वह बात है चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 की जब जडेजा ने हार्दिक को आउट करवाया था। वह भी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में।
जडेजा ने कराया था पांड्या 4 रन आउट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2017 18 जून का वह दिन था। जब भारत और पाकिस्तान के बीच में चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 के फाइनल में थी ग्रुप स्टेज के मैच में डकवर्थ लुईस के नियम से भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों के साथ हराया था। लेकिन जब फाइनल में दोनों टीमों की मुलाकात हुई तो पाकिस्तान ने इस जीत को अपने नाम किया।
फाइनल मैच में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस धोनी पवेलियन में बैठे थे। जब टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाकर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान करना शुरू किया। हार्दिक दमदार फॉर्म में थे। लेकिन जब क्रीज पर जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए तो इस खिलाड़ी ने ऑलराउंडर खिलाड़ी को रन आउट करवा दिया था।
रन आउट होने के बाद हार्दिक गुस्सा करते हुए पवेलियन लौट गए थे । उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि वह जडेजा के ऊपर जैसे बल्ला ही फेंक के मारेंगे। हार्दिक उठ होने के बाद जडेजा अभी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और सस्ते में निपट गए थे। नतीजा यह हुआ कि फाइनल में टीम पाकिस्तान से हार गई थी।
उस दौरान पांड्या ने खेली थी शानदार पारी

बात अगर चैंपियन ट्रॉफी की करें तो आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार्दिक पांड्या क्रीज पर आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों को परेशान करना उन्होंने शुरू कर दिया था। यह खिलाड़ी अगर आखिरी तक मैदान पटकता तो यकीनन भारत को जीत हासिल होती। लेकिन जडेजा के द्वारा रन आउट होने पर टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में हार्दिक ने 47 गेंदों का सामना किया और 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली वहीं जडेजा ने 26 गेंदो में महज 15 रन ही बना पाए थे। जिसकी वजह से आज भी जडेजा को जीत के लिए काफी ज्यादा खरी-खोटी लोगों के द्वारा सुनाई जाती है।
इस बार भी खेली जडेजा और हार्दिक ने शानदार पारी

जानकारी कि आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने काफी अच्छी तरीके से बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाई हार्दिक पांड्या ने शानदार छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने का काम किया। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में हार्दिक ने 4 ओवर में 25 रनों को देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया था।
Read More : क्या सच में हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित को दी गाली? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो