IND vs PAK
IND vs PAK

एशिया कप 2022 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ही यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा चुका है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया को दिया।

जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देते हुए 148 रनों के साथ पांच विकेट रहते हुए इस जीत को अपने नाम किया।

Read More : एशिया कप 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में नहीं होते है फिट

रोहित शर्मा ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

rohit sharma

रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड में भी T20 सीरीज जीती है पाकिस्तान के खिलाफ मैच देखते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के एक और बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जी आपको बता दें कि विराट ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों की कप्तानी की है।

जिसमें टीम इंडिया को 30 मैचों में जीत हासिल हुई है। हालांकि रोहित शर्मा ने 36 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। जिसमें उन्होंने 30 मैचों में जीत हासिल की है। छह मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली है। रोहित शर्मा अब तक T20 क्रिकेट में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सफल कप्तान बन चुके हैं।

कप्तानी के दौरान सफल हुए रोहित शर्मा

rohit sharma
rohit sharma

कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी गेंदबाजी में भी काफी अच्छे बदलाव किए हैं। वह डीआरएस लेने में महारथी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने हार्दिक पांड्या का बहुत ही अच्छी तरीके से उपयोग किया। रोहित को आईपीएल में कप्तानी करते हुए काफी लंबा वक्त हो चुका है और उन्हें अच्छा खासा अनुभव भी है उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया।

एमएस धोनी है टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन और सफल कप्तान

dhoni

बात अगर एमएस धोनी की हो तो आपको पता नहीं कि धोनी का नाम भारत के सबसे सफल T20 कप्तानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप भी जीता था। धोनी ने भारत के लिए 72 टी-20 मैचों की कप्तानी की है जिसमें टीम इंडिया ने 42 मैचों में जीत हासिल की है।

Read More : टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी अपने दम पर टीम को जीता सकते है एशिया कप 2022 का ट्रॉफी