IND vs NZ: भारत के पास मजबूत है घरेलू मैदान में आकड़ें, 34 सालों से न्यूजीलैंड टीम को है इस चीज़ का बेसब्री से इतंजार

By Manika Paliwal On January 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs NZ: भारत के पास मजबूत है घरेलू मैदान में आकड़ें, 34 सालों से न्यूजीलैंड टीम को है इस चीज़ का बेसब्री से इतंजार

रोहित शर्मा की कप्तानी से सजी टीम इंडिया इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। भारत ने श्रीलंका के साथ जहां 3-0 से क्लीन स्वीप किया है तो वहीं रोहित शर्मा की टीम का अगला लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज है। वहीं अगर बात न्यूजीलैंड टीम की करें तो उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को 2-1 से वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी है। हालांकि भारत के पास घरेलू मैदान में काफी अच्छे आंकड़े हैं। तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी 34 सालों से भारतीय धरती पर वनडे मुकाबला जीतने का इंतजार कर रही है।

Read More : कप्तानी मिलते ही M.S Dhoni के इन दोस्तों को रोहित शर्मा ने संन्यास लेने पर किया मजबूर

अपने घर में शेर है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहली सीरीज साल 1988 में खेली गई थी। जब भारतीय टीम के कप्तान दिलीप वेंगसरकर थे। वही दिलीप की कप्तानी में भारत ने 4-0 से सीरीज को अपने नाम किया था। जिसके बाद 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन और 1999 में तेंदुलकर की कप्तानी के दौरान वनडे सीरीज खेली गई जिसको भारत ने अपने नाम किया।

34 सालों से न्यूजीलैंड को है इस चीज का इंतजार

साल 2010 में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। पांच मैचों की सीरीज में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलते हुए शानदार तरीके से जीत को अपने नाम किया। वहीं साल 2016 में धोनी और साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने अपने ही घर में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी। यानी कि सीधे तौर पर 1988 से लगातार न्यूजीलैंड की टीम भारतीय धरती पर जीत का इंतजार कर रही है।

जानिए भारत से कब हारी न्यूजीलैंड की टीम

1988-89: 4-0 से टीम इंडिया जीती
1995-96: 3-2 से टीम इंडिया जीती
1999: 3-2 से टीम इंडिया जीती
2010: 5-0 से टीम इंडिया जीती
2016-17: 3-2 से टीम इंडिया जीती
2017-18: 2-1 से टीम इंडिया जीती

Read More : हार्दिक पांड्या को आया कप्तानी का घमंड, रोहित शर्मा की कप्तानी पर पांड्या के बड़े बोल कही ये बड़ी बात