कल से शुरू हो रही है भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज, जानिए कब और कहां खेले जायेंगे मुकाबलें, देख लीजिये पूरा शेड्यूल

By Manika Paliwal On January 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

कल से शुरू हो रही है भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज, जानिए कब और कहां खेले जायेंगे मुकाबलें, देख लीजिये पूरा शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों को तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। हालांकि इस समय दोनों ही टीमें काफी शानदार फॉर्म में हैं जहां एक तरफ न्यूजीलैंड पाकिस्तान को उन्हीं के घर में पटखनी देकर के भारत आ रही है तो वहीं भारत ने श्रीलंका को अपने ही घर में क्लीन स्वीप किया है। इसलिए क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो यह सीरीज दोनों ही देशों के लिए काफी ज्यादा रोमांचक होने वाली है तो चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज का पूरा खाका

Read More : वर्ल्ड क्रिकेट का “बॉस” बना भारत, 52 साल के क्रिकेट इतिहास में बना ये बड़ा रिकॉर्ड, आप भी डाल लीजिये एक नजर

जाने कब कहां खेले जाएंगे मुकाबले

सीरीज का आगाज वनडे सीरीज के साथ होने वाला है जिसका पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा तो वही दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। हालांकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा

वनडे सीरीज के समापन के बाद दोनों ही टीमों को T20 सीरीज भी खेलनी है जिसका पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा। हालांकि सीरीज का तीसरा और आखिरी निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा बता दें कि सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय के दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे वही T20 सीरीज के मुकाबले 7:00 बजे से खेले जाएंगे।

कहां और कैसे उठाएंगे मैच का लुफ्त

जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लेकिन यदि आप बाहर हैं तो आप इसको अपने मोबाइल में हॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं।

कुछ ऐसी है दोनों देशों की टीम

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, डग ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एच शिप्ली

Read More : IND vs SL: ” हमेशा मैच कभी भी नहीं चाहते” भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद दासुन ने टीम के खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा