न्यूजीलैंड में बिना एक भी मुकाबला खेले लोगों का दिल जीत ले गए संजू, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
By Manika Paliwal On November 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

हार्दिक पांड्या की कप्तानी से सजी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर T20 सीरीज को अपने नाम किया है। हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर के दिन नेपियर में खेला गया था। जो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस मैच को टाई किया गया। जिसके चलते भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया।
जहां मुकाबले के निर्णायक मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी तो वहीं टीम इंडिया का एक ऐसा बल्लेबाज भी वहां मौजूद था । जो इस आखिरी मुकाबले के दौरान ना सिर्फ मैदान में बल्कि ट्विटर पर भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग से घिरा रहा।
सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी नहीं मिला इस खिलाड़ी को मौका
टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी मौका नहीं मिला। जहां एक तरफ से अपने फेवरेट खिलाड़ी को मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते थे तो वही हार्दिक पांड्या ने सभी के अरमानों पर पानी फेरते हुए संजू की एक बार फिर से टीम में जगह नहीं दी लेकिन मैदान के बीचो-बीच इस खिलाड़ी की तगड़ी फैन फॉलोइंग देखकर हर कोई दंग रह गया।
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
Caption in the audio. 💗😍 pic.twitter.com/y8edlOJn02
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 22, 2022
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल ने इस खिलाड़ी के वीडियो को शेयर किया। जिसमें मैदान में मौजूद दर्शक संजू के नाम के नारे लगा रहे हैं। तभी संजू उनके पास जाते हैं उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और खूब सारे ऑटोग्राफ भी देते हैं। बता दें मैदान के साथ साथ ही संजू ट्विटर पर भी छाए रहे।
संजू को टीम में जगह न देने पर पांड्या का बयान