IND vs NZ: इस दिन खेला जाएगा सीरीज का तीसरा निर्णायक मुकाबला, जानिए कहां कैसे देख सकते हैं लाइव
By Manika Paliwal On November 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 30 नवंबर के दिन हेगले ओवल के मैदान में खेला जाएगा। पहले वनडे में शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में पिछड़ रही है। ऐसे में धवन की कप्तानी में मेहमान टीम सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने के लिए पूरी कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम 10 टेस्ट सीरीज में आगे है और ऐसे में आखिरी मुकाबले को जीतने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज को आसानी से जीत सकती है। इस मुकाबले से पहले बताते हैं आपको दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन के साथ कुछ जरूरी बातें।
Read More : 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं Rohit Sharma के 264 रनों का रिकॉर्ड, लिस्ट में खास दोस्त भी शामिल
मैच डिटेल्स
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हेगले ओवल के मैदान में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक यह मुकाबला 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा। जबकि दोनों ही टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया करीबन 6:30 बजे पूरी हो जाएगी।
कब कहां कैसे देख सकते हैं मैच
बात अगर इस मुकाबले को देखने की करें तो आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम पर भी देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप इसको डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से भी देख सकते हैं।
एक नजर दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन पर
न्यूजीलैंड टीम ; डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (wk), डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी और लॉकी फर्ग्यूसन।
भारतीय टीम ; शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और कुलदीप यादव।