IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में मैच में बने ये ऐतिहासिक रिकार्ड्स, कोहली ने भी रचा इतिहास
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में मैच में बने ये ऐतिहासिक रिकार्ड्स, कोहली ने भी रचा इतिहास

T20 वर्ल्ड कप के इस महाकुंभ में भारत का सफर आज खत्म हो गया है। इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट से करारी हार के बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन देते हुए सिर्फ इंग्लैंड को जीत दिलाई बल्कि फाइनल का टिकट भी कटाया हैं। पहले बल्लेबाज़ी करने पहुंची टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया।

हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं विराट ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया। हालाकिं भारत बनाम इंग्लैंड के इस मुकाबले में कई सारें ऐतिहासिक रिकॉड्स भी बने है चलिए आपको बताते हैं।

Read More : 3 खिलाड़ी जो अपने दम पर अपनी-अपनी टीम को पहना सकते है T20 वर्ल्ड कप का ताज

टीम इंडिया के खिलाफ T20I में बड़ी साझेदारियां

174*डी कॉक और डेविड मिलर- गुवाहाटी, 2022
170* जोस बटलर और एलेक्स हेल्स एडिलेड, 2022
152* बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान, दुबई 2021

टी20 वर्ल्ड कप की चार बड़ी साझेदारियां

170* जोस बटलर और एलेक्स हेल्स एडिलेड, 2022
168 डी कॉक – राइली रुसो बनाम बांग्लादेश 2022
166 जयवर्धने और कुमार संगकारा बनाम वेस्टइंडीज, 2010
152*बाबर आजम – मोहम्मद रिजवान बनाम भारत, दुबई 2021

T20 में भारत के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

T20 क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी। हालांकि भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड डी कॉक और मिलर के नाम है। जो बाइलेटरल सीरीज मैं यह कारनामा कर चुके हैं।

स्कोर का पीछा करते हुए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

आंकड़ों का पीछा करते हुए एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर पाकिस्तान की टीम है। जिसने 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 200 रनों की शानदार पारी खेली थी।

200 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड कराची 2022 (बाबर, रिजवान)

170 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान हैमिल्टन 2016 (गुप्टिल, विलियमसन)

169 इंग्लैंड बनाम भारत एडिलेड 2022 (बटलर, हेल्स)

T20 में विराट के 4000 रन

इसमें से पहले विराट अपने 4000 रन से महज 42 रन दूर थे। इस मैच में 50 रन बनाकर इस खिलाड़ी ने अपनी 4000 रनों का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। कोहली ने अब तक 115 मुकाबले खेलते हुए 107 इनिंग में 4008 बना लिए हैं। जिसमें खिलाड़ी के नाम से अधिक शतक और 1 शतक शामिल है।

Read More : सौरव गांगुली के बाद अब चेतन शर्मा पर मड़रायें संकट के बादल, T20 वर्ल्ड कप के बाद तय होगा भविष्य