BAN vs IND, 2ND DAY, STAT: टेस्ट मुकाबले के पहले 2 दिन में बने 14 बड़े बड़े रिकॉर्ड, भारत की तरफ से छाए कुलदीप यादव
By Manika Paliwal On December 15th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

BAN vs IND : भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भी भारतीय टीम मेजबान टीम के ऊपर हावी दिखाई दी। दूसरे दिन जहां टीम ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया तो वही कुलदीप यादव की गेंदबाजी और बल्लेबाजी सुर्खियों में आ गई। बता दे कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना चुकी है। 271 रनों से पहली पारी में अभी भी पीछे बनी हुई है। पहले 2 दिन में जहां 14 बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं तो वहीं कुलदीप यादव ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रच दिया हैं।
Read More : किसी महूसियत से कम नहीं है भारतीय टीम के लिए साल 2022, एक दो नहीं पूरे 8 बार शर्मनाक हार झेला भारत
बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव ने अपने करियर में पहली बार एक पारी में 40 रनों के साथ चार विकेट अपने नाम किए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में आज अपना 13वां अर्धशतक लगाया है।
मोहम्मद सिराज ने आज पारी के दौरान पहले ही गेम में दूसरी बार विकेट लेने का कारनामा किया है।
कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने आज 92 रनों की शानदार साझेदारी की। जो टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पिछले पांच पारियों में चेतेश्वर पुजारा का आज पांचवां अर्धशतक और है।
चेतेश्वर पुजारा के नाम अब तक भारत के लिए टेस्ट में 52 फिफ्टी प्लस का रिकॉर्ड दर्ज है।
ऋषभ पंत ने आज अंतरराष्ट्रीय करियर में 4000 रन पूरे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में 50 छक्के भी लगा लिए हैं।
श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट पारियां खेली हैं और इन सभी मे वह डबल डिजिट के रन बना पाए हैं। वही वैसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।
प्रत्येक देश में विराट कोहली के टेस्ट का औसत
61.06 – भारत (71 पारी)
54.08 – ऑस्ट्रेलिया (25 पारी)
51.35 – दक्षिण अफ्रीका (14 पारी)
43.77 – श्रीलंका (10 पारी)
36.00 – न्यूजीलैंड (8 पारी)
35.61 – वेस्टइंडीज (13 पारी)
33.32 – इंग्लैंड (31 पारी)
7.50 – बांग्लादेश (2 पारी)
श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में अपनी केवल 10 पारियों में 55 की औसत के साथ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम पांच अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।
श्रेयस अय्यर के नाम इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन है।
ऋषभ पंत ने आज टेस्ट क्रिकेट में इंडिया से बाहर 1500 पूरे कर लिए हैं।
ऋषभ पंत टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं उनसे आगे रोहित शर्मा है।
पिछले 47 महीने और 51 पारियों में चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा पाए और आज भी वह एक टेस्ट मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए।