BAN vs IND, STAT REPORT: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आज के महा मुकाबले में बने कुल 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड
By Manika Paliwal On December 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। जिसे बांग्लादेश मैच जीतकर अपने नाम किया है वहीं तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से अपनी बढ़त को भी आगे बढ़ाया है। हालांकि इस मुकाबले के दौरान आठ बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले है। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी आज के मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Read More : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह बनाने के लायक नहीं थे यह 3 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में दिग्गज भी शामिल
आज के मुकाबले में बने 8 बड़े रिकॉर्ड
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों टी सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 9403 रन अपने नाम किए हैं इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
केएल राहुल ने आज बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में बांग्लादेश टीम की कप्तानी संभालने वाले लिटन दास ने आज अपने वनडे फॉर्मेट में 200 चौके पूरे कर लिए हैं।
कुलदीप सेन ने आज अपने डेब्यू मुकाबले में पहला वनडे विकेट हासिल किया है।
साल 2022 में वनडे में सबसे ज्यादा मैडेन ओवर
जोश हेज़लवुड – 13
मोहम्मद सिराज – 12*
भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक 37 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 30 मुकाबले जीते हैं तो वहीं बांग्लादेश है मुकाबले जीतने में कामयाब रही है वही एक मुकाबले में कोई भी नतीजा नहीं निकला है।
बांग्लादेश ने अपने घरेलू मैदान में चार मैचों में से तीन मैच में भारत को हराया है। महज एक मुकाबला ही भारत जीतने में कामयाब हो पाई है
Read More : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान, इस युवा खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका