बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान, इस युवा खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका
By Manika Paliwal On November 24th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलने के तुरंत बाद बांग्लादेश का दौरा भी करना है। जहां पर टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट से पहले ही भारत की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलने वाली है। जिसके लिए टीम का ऐलान हो चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है और किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान घोषित किया गया है।
Read More : 7 साल बाद टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल
पुजारा उमेश यादव बने इंडिया ए का हिस्सा
जानकारी कि आपको बताते हैं कि बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने 23 नवंबर को बांग्लादेश दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चेतेश्वर पुजारा सहित उमेश यादव का भी चयन किया गया है। बंगाल से खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया हैं।
लेकिन पुजारा और उमेश यादव को सीरीज के दूसरे चार दिवसीय टीम में शामिल हैं। मैच के लिए बैकअप विकेटकीपर केएस भरत को जगह दी गई है। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर देने वाले सरफराज खान को इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया है
इन युवा खिलाड़ियों को मिला है मौका
इस सीरीज के केरला के युवा बल्लेबाज रोहन को पहली बार इंडिया एक ही तरफ से बुलावा आया है। केरला की तरफ से खेलने वाले अभी तक इस खिलाड़ी ने 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 96 की औसत और चार शतक तीन अर्धशतक के साथ 769 रन बनाए हैं। इसके साथ ही अंडर-19 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले यशस्वी जयसवाल को भी मौका दिया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला चार दिवसीय मैच है। जो 6 से 9 दिसंबर तक सिलहट में खेला जाएगा।
पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुम्मल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ
दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत शेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, केएस भरत (विकेटकीपर)
Read More : न्यूज़ीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को नहीं खलेगी जडेजा की कमी, टीम में शामिल हुआ ये फौलादी आलराउंडर खिलाड़ी