IND VS AUS : अहमदाबाद में होगा सीरीज का चौथा मुकाबला, जानिए कैसे फ्री में उठा पाएंगे इस कड़ी टक्कट का पूरा लुफ्त

By Manika Paliwal On March 8th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS AUS : अहमदाबाद में होगा सीरीज का चौथा मुकाबला, जानिए कैसे फ्री में उठा पाएंगे इस कड़ी टक्कट का पूरा लुफ्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है। अहमदाबाद में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा मुकाबला खेलना है और इस मुकाबले को जीतना भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी सीरीज पर कब्जा करने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर पाएगी ऐसे में क्या है मैं से जुड़ी अपडेट चलिए आपको देते हैं।

Read More : ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार के बाद रोहित का अटपटा बयान, पाकिस्तान का उड़ाया जमकर मजाक, कह डाली ये बड़ी बात

मैच से जुड़ी छोटी बड़ी अपडेट

दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 9 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इसके बाद दोनों देशों में वनडे वर्ल्ड कप खेला जायेगा। बता दें चौथा मुकाबला 9 मार्च से 13 मार्च तक खेला जाएगा। बता दें कि जहां यह मुकाबला 9:30 बजे से शुरू होगा तो वही दोनों टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया 9:00 बजे समाप्त हो जाएगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी।

कहा कैसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। आप इन चैनलों का लुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं।

दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, श्रीकर भारत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मो शमी

ऑस्ट्रेलिया: ख्वाजा/रेनशॉ, हेड, लैबसचेन, स्टीव स्मिथ, हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, कुहुनेमैन, लियोन, स्टार्क, मर्फी

Read More : IND vs AUS: WTC फाइनल का टिकट कटाने के लिए हर हाल में जीतनी होगी ये टेस्ट सीरीज, दांव पर लग चूका है सब