IND VS AUS : लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हुआ 73/1, क्रीज पर मौजूद हैं हेड-लाबुशेन
By Manika Paliwal On March 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवा दिन है और इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रनों की बढ़त ली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। ऐसे में यह मैच होने की पूरी संभावनाएं बन रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की बल्लेबाजी
स्कोर का पीछा करने मैदान पर उतरी कंगारू टीम की तरफ से ट्रेविस हेड और कुह्नमैन ने पारी की शुरुआत की है। बता दें उस्मान ख्वाजा मैदान में बल्लेबाजी करने नहीं आएं हैं उनकी जगह कुह्नमैन को भेजा गया हैं। जहां बिना किसी विकेट के नुक्सान पर 3 बनाएं। आज खेल का पांचवा खेल जारी हैं।
जहां ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 14 रनो के स्कोर पर गिरा। मैथ्यू कुह्नमैन ने 35 गेंदों पर 6 रनों की पारी खेली हैं। खिलाड़ी का विकेट गिरने के बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला हैं। दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर टिके हुए हैं।
कंगारू टीम पर भारत ने बनाई बढ़त
480 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर हैं। जहां रोहित ने 17 रन और गिल ने 18 रन बनाने का काम किया। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चूका हैं। जहां भारत अपना एक विकेट खो चूका हैं। जहां रोहित ने 35 रन बनाएं तो वहीं शुभमन गिल ने 235 गेंदों का सामना करते हुए 128 की पारी खेली।
तीसरे नंबर मैदान पर उतरे पुजारा ने 121 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। कोहली और जडेजा ने भी काफी अच्छी साझेदारी निभाई। हालाकिं जडेजा अपना विकेट गंवा चुके हैं। खिलाड़ी ने 84 गेंदों पर 28 रन बनाएं हैं। केएस भरत 88 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीँ कोहली के साथ जबरदस्त साझेदारी करते हुए अक्षर ने 113 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली।
वहीँ अक्षर के आउट होने अश्विन ने 7 रन बनाने का काम किया। अश्विन का विकेट गिरते ही मैदान पर उमेश यादव आएं जो अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक कोहली ने 186 रन बनाएं . बात अगर गेंदबाजी की करें तो नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट चटकाने का काम किया हैं।
Read More : IND VS AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली की शानदार शतकीय पारी, भारत का स्कोर 450 रन के हुआ पार