IND vs AUS, STAT : महामुकाबले में बने 25 बड़े रिकॉर्ड, अश्विन और नाथन लियोन ने रचा इतिहास
By Manika Paliwal On March 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के मैदान पर समाप्त हो चुका है। जहां कंगारू टीम ने भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। अब सीरीज 2-1 पर आ गई है। चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन तीसरे टेस्ट के वहां मुकाबले में एक या दो नहीं बल्कि 25 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। जहां अश्विन और नाथन लियोन ने रिकॉर्ड की झड़ी बनाई है।
Read More : धोनी और पंत को नहीं इस प्लेयर को शानदार विकेटकीपर मानते है रोहित शर्मा, खिलाड़ी पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
विराट कोहली ने भारतीय जमीं पर 200 वां इंटरनेशनल मुकाबला खेला है।
जडेजा ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए हैं।
एलेक्स कैरी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आज 150 कैच पूरे किए हैं
नाथन लियोन ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए हैं।
रविंद्र जडेजा कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लिए हैं।
अक्षर पटेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 मुकाबले पूरे किए हैं।
श्रेयस अय्यर ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे किए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उसे उमेश यादव में रवि शास्त्री और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
मैथ्यू ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट हॉल लिया हैं।
पिछले 15 सालों में भारतीय टीम का 109 रन चौथा सबसे छोटा स्कोर है।
उस्मान ख्वाजा ने आज अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक लगाया है।
उमेश यादव ने आज भारतीय सरजमीं पर अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं वैसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बने है।
चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया है।
नाथन लियोन ने भारतीय टीम के लिए 9 वी वार 5 विकेट हॉल लिए है।
रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं उनके आगे अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ही रह गए हैं अश्विन के अभी 689 विकेट है नंबर वन पर जाने के लिए उन्हें 954 ब्रिगेड और हासिल करने होंगे।
नाथन लियोन ने भारतीय सरजमीं पर अपने 50 विकेट पूरे किए हैं।
भारत में गेंदबाज द्वारा बेहतरीन आंकड़े
10/119 अजाज़ पटेल मुंबई WS 2021/22
8/50 नाथन लियोन बेंगलुरु 2016/17
8/64 लांस क्लूसनर कोलकाता 1996/97
8/64 नाथन लियोन इंदौर 2022/23 *
नाथन लियोन ने 23 भी बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 140 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 104 मुकाबले जीते हैं तो वहीं भारतीय टीम 32 मैचों को ही जीत पाई है इस बीच एक मुकाबला टाई हुआ है तो वहीं 28 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए हैं।
सबसे छोटा घरेलू टेस्ट जो भारत के लिए हार पर समाप्त हुआ है।
1135 गेंदें ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत इंदौर 2022/23 *
1459 गेंद इंग्लैंड बनाम भारत कानपुर 1951/52
1474 गेंदें वेस्टइंडीज बनाम भारत कोलकाता 1983/84
1476 गेंदें ऑस्ट्रेलिया बनाम इंड मुंबई डब्ल्यूएस 2000/01
ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है।
घर में खेले गए पिछले 45 टेक्स्ट मैचों में भारतीय टीम अपना तीसरा टेस्ट मुकाबला हारी है। इसमें दो बार ऑस्ट्रेलिया से तो एक बार इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है