Happy Birthday Dhoni :- धोनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए ऐसे कई रिकॉर्ड जिन्हे तोड़ना ही नहीं बल्कि उन तक पहुंचना है नामुमकिन

Happy Birthday Dhoni :- आज 7 जुलाई शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इसके साथ ही कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जो आईसीसी के सारे मेजर इवेंट्स जीत गए। धोनी ने अपने करियर के दौरान ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए जिन्हें बनाने का दुनिया के हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन उन तक पहुंचना किसी के लिए आसान नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी और मुश्किल परिस्थिति में किसी भी फैसले पर शांत होकर विचार विमर्श करना है। इस दिग्गज ने अपनी कप्तानी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन इसके साथ ही धोनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जिसे तोड़ना तो दूर की बात उस तक पहुंचा भी नहीं सकता।

सबसे अधिक जीती ट्रॉफियां

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह आईसीसी के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। साल 2007 में उनकी कप्तानी के दौरान ही भारत T20 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद उनकी कप्तानी के दौरान हैं साल 2011 में भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला। वहीं साल 2013 में धोनी की अगुवाई में भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीतने में कामयाब रहा।

सबसे अधिक बार करी स्टंपिंग

क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान सबसे अधिक 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक माही के नाम टेस्ट में 38, वनडे में 120 और T20 में 34 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके इस रिकॉर्ड तक पहुंचने की हर विकेटकीपर की इच्छा अवश्य है।

विकेटकीपर के तौर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में धोनी के नाम सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में उन्होंने नाबाद 183 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान 15 चौके और 10 छक्के भी जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट द्वारा बनाया गया था। उन्होंने इस दौरान के 172 रन बनाए धोनी का यह रिकॉर्ड भी अजेय रहा है। कई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं।

भारत के लिए करी सबसे अधिक मैचों में कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों में भारत के लिए कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। भारतीय टीम के लिए वह 200 मैचों में वह कप्तानी करने में कामयाब रहे। इसके साथ ही भारत के लिए वनडे में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी धोनी जैसे सफलतम कप्तान आज तक भारत में नहीं नजर आया।

धोनी के नाम नॉकआउट मैचों में सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड

धोनी के नाम नॉकआउट मैचों में सबसे अधिक लगातार जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने अब तक लगातार‌ 8 नाक आउट मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। इसके बाद अन्य कप्तान सिर्फ 6 मुकाबलों के आंकड़ों तक ही पहुंच सके।

Read Also:-Team India में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, 5 महीने पहले ही रविंद्र जडेजा ने किया था ऐलान