GG vs DC : दिल्ली की शेफाली वर्मा की आंधी में उड़ी गुजरात, 10 विकेट से जीता मुकाबला
By Manika Paliwal On March 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

महिला प्रीमियर लीग का नवा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला जा चुका है। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने आ गई थी। इस लीग में दिल्ली और गुजरात की टीमें पहली बार आमने सामने है। दिल्ली ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं तो वहीं गुजरात में तीन में से एक ही मुकाबले में जीत लीग हासिल की है। हालांकि गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए हैं।
Read More : RCB W VS MI W: लीग का दूसरा मुकाबला हारने के बाद बौखलाई स्मृति, मैच प्रेजेंटेशन में कह डाली ये बड़ी बात
दिल्ली को मिला 106 रनों का लक्ष्य
गुजरात जाएंट्स से लगातार झटके लगने के बावजूद किसी तरीके से 100 रनों का आंकड़ा पार किया। बता दें कि टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाने में ही कामयाबी हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य मिला है तो वहीं गुजरात के लिए किम गर्थ ने सबसे ज्यादा यानी कि 32 रनों की पारी खेली तो वही जॉर्जिया ने 22 रन और हरलीन ने 20 रन बनाए तनुजा कमर ने 13 रनों का योगदान दिया।
वही चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब साबित हुआ। दिल्ली के लिए मारिजन ने कातिलाना गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए शिखा पांडे को 3 विकेट में सफलता हासिल हुई तो वही राधा यादव को एक विकेट मिला।
गुजरात को हरा दिल्ली में हासिल की जीत
मैदान पर 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को काफी अच्छी शुरुआत मिली है। जहां टीम के कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी साझेदारी भी देखने को मिल रही है। लैनिंग ने 21रन और शेफाली ने 76 रन की बनाएं