इन 3 Cricketers की पीठ पर इनके दोस्त ने ही घोंपा था छूरा, दूसरे की पत्नी संग रखे संबंध
By Sangeeta Tiwari On March 24th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

क्रिकेट जगत से संबंध रखने वाले खिलाड़ी अपने फैंस के बीच सुर्खियों का विषय बने ही रहते हैं। यह Cricketers मात्र अपने खेल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी फैंस के बीच सुर्खियों का विषय रहते हैं। फैंस अपने खिलाड़ी से जुड़े हर एक पल की खबर रखने के लिए बेचैन रहते हैं, और सिर्फ इतने से ही नहीं बल्कि उनकी निजी लाइफ में क्या चल रहा है, उनकी पत्नी ,गर्लफ्रेंड पर भी फैंस कि सोशल मीडिया के जरिए नजरें टिकी रहती हैं।
क्रिकेट जगत में ऐसे कई खिलाड़ी हुए, जो शादी के बाद अपनी पत्नियों से धोखा मिलने के बाद काफी चर्चा में रहे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही 3 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी ही पत्नी से धोखा खाया, और इसके बाद उनकी पत्नियां भी अपने पतियों को तलाक देकर दूसरी शादी रचा बैठी।
तिलकरत्ने दिलशान
क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से अपनी बेहतरीन छाप छोड़ने वाले श्रीलंका क्रिकेट टीम के जाने-माने पूर्व महान सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का इस लिस्ट में पहले नंबर पर नाम शामिल है। अपने करियर के दौरान उनके द्वारा कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए गए और तोड़े भी गए। जिसके लिए दिलशान हमेशा चर्चाओं में रहे। लेकिन इसके अतिरिक्त अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिलशान सुर्खियों में छाए रहे।
निलंगा विथनगे के साथ तिलकरत्ने विवाह रचाया था।लेकिन कुछ ही समय के बाद उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर किसी दूसरे क्रिकेटर से शादी रचा बैठी। सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी, कि उनकी पत्नी ने जिसके लिए दिलशान को छोडा, वह उनके खास दोस्त उपुल थरांगा थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों की जोड़ी ने मैदान पर लंबे समय तक श्रीलंका टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रखी थी, लेकिन किसी समय उन दोनों की दोस्ती के बीच उनकी अपनी ही पत्नी आ गई।
ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम शामिल है। इस गेंदबाज का तूफानी करिश्मा किसी से छिपा हुआ नहीं है। उनके द्वारा क्रिकेट करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए गए। मात्र गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि धाकड़ बल्लेबाजी के लिए भी ब्रेट ली चर्चाओ में छाए रहते थे। उनका निजी जीवन बहुत अधिक विवादों से घिरा रहा और खुद की ही पत्नी से उन्हें भी धोखा मिला।
लेकिन ब्रेट ली की पत्नी ने उन्हें एक रग्बी खिलाड़ी के लिए छोड़ दिया। सिडनी हेराल्ड के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उनकी पत्नी ने ब्रेट ली को इसलिए तलाक दिया था, कि वह क्रिकेट के चलते बहुत अधिक व्यस्त रहते थे और अपने परिवार को जरा सा भी वक्त नहीं दे पाते थे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनसे तलाक ले लिया।
दिनेश कार्तिक
जब भी क्रिकेट इंडस्ट्री में धोखा देने की बात पर चर्चा की जाती है, तो इस सूची में दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी निकिता का जिक्र सबसे पहले किया जाता है। इन दोनों की ही कहानी किसी से नहीं छिपी हुई है। कार्तिक को उनकी पत्नी निकिता बंजारा द्वारा मुरली विजय के लिए धोखा दिया गया, क्योंकि निकिता का एक्स्ट्रा मैरियल अफेयर मुरली विजय के साथ चल रहा था।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी, कि इस बात का अंदाजा खुद दिनेश कार्तिक तक को नहीं था। कि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें उनके ही सबसे करीबी दोस्त के लिए चीट किया जा रहा है। किसी समय कार्तिक और मुरली विजय दोनों बहुत ही खास दोस्त थे। जिनकी आईपीएल के दौरान मुलाकात हुई थी और एक दूसरे के साथ काफी लंबे समय से क्रिकेट भी खेल रहे थे।
हालांकि जब निकिता और मुरली विजय के बारे में दिनेश कार्तिक को खबर हुई तो उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को तलाक दे दिया इसके बाद निकिता मुरली विजय से शादी रचा बैठी। मौजूदा समय में दिनेश कार्तिक भी भारत की स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी कर चुके हैं और दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Read Also:-SL vs NED: शानदार जीत के साथ सुपर-12 में पहुंची श्री लंका, 16 रनों से नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त