Cricket : जहां रोहित और विराट है 12वीं पास वही क्या है उनकी पत्नियों की एजुकेशन जानिए
Cricket : जहां रोहित और विराट है 12वीं पास वही क्या है उनकी पत्नियों की एजुकेशन जानिए

Indian Cricketers And Their Educational Qualification : Cricket : क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें एक खिलाड़ी को नाम और शोहरत के साथ-साथ बहुत अधिक पैसे भी मिलते हैं अपनी काबिलियत के दम पर वह कुछ ही सालों में स्टार स्टेटस तक पहुंच जाते हैं। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने वाले मैदान पर ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हुए जिन्हें बहुत ही कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने या बतौर करियर क्रिकेट को अपना लेने के चलते अपनी पढ़ाई को बीच में ही विराम देना पड़ा।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है यह दोनों ही खिलाड़ी ऐसे रहे जो 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके लेकिन विराट की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित की पत्नी रितिका सजदेह के पास प्रोफेशनल डिग्री है यह इन दोनों की पत्नियां अपने पतियों की अपेक्षा बहुत अधिक पढ़ी लिखी है क्या ऐसे और भी कई क्रिकेटर हैं जिनकी पत्नियां उनसे कहीं अधिक पढ़ी-लिखी हैं आइए जानते हैं ऐसे क्रिकेटरों के बारे में।

रोहित शर्मा – विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने फैंस के सबसे चहेते खिलाड़ियों में शामिल है। जब मैदान पर यह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ उतरते हैं, तो फिर विपक्षी टीम इनके सामने पडने से कतराती है। इन दोनों क्रिकेटरों की पत्नियां भी सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं, और बहुत अच्छी उनकी फैन फॉलोइंग भी है। क्रिकेट के चलते रोहित और विराट की पढ़ाई तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन दोनों की पत्नियां उनकी अपेक्षा बहुत अधिक पढ़ी लिखी हैं, और दोनों के पास प्रोफेशनल डिग्री मौजूद है।

विराट कोहली – अनुष्का शर्मा

11 दिसंबर 2017 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी। क्रिकेट को उन्होंने अपने कैरियर के रूप में अपनाने के चलते 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी। पर वही उनकी पत्नी अनुष्का आर्ट्स में ग्रेजुएशन और इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी है। इसके साथ ही वह अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी मां बनने के बाद अपने भाई को सौंप दी है।

रोहित शर्मा – रितिका सजदेह

भारतीय टीम के कप्तान रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े बल्लेबाज उनके सामने टिकने से कतराते हैं लेकिन वह अपनी पढ़ाई क्रिकेट के चलते नहीं पूरी कर सके मुंबई के स्वामी इंटरनेशनल स्कूल और रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में रोहित ने पढ़ाई की है वह सिर्फ 12वीं ही पास है वही उनकी पत्नी रितिका सजदेह ग्रेजुएट हैं और प्रोफेशनल डिग्री हासिल करने के बाद अपने भाई बंटी सजदेह की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी से बतौर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर करियर की शुरुआत भी की थी।

जसप्रीत बुमराह – संजना गणेशन

भारतीय टीम के यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उसी स्कूल से पूरी की थी। जिस स्कूल में उनकी मां प्रिंसिपल थी। लेकिन क्रिकेट में उन्हें ऐसा अधिक जुनून छाया हुआ था। कि इस खेल में करियर बनाने के लिए उन्होंने 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया, और बहुत ही छोटी उम्र में फर्स्ट क्लास पदार्पण कर लिया था। साल 2021 में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से उन्होंने शादी की थी। संजना ने अपनी पढ़ाई पुणे के बिशप स्कूल से की थी। इसके बाद वह सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की डिग्री हासिल कर सकी थी। पढ़ने में बहुत तेज होने के कारण उन्हें सिम्बोसिस में गोल्ड मेडल भी मिल चुका था।

युज़वेंद्र चहल – धनश्री वर्मा

बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में उलझाने वाले युज़वेंद्र चहल हरियाणा के महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। लेकिन 2014 में उनकी पत्नी धनश्री शर्मा नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ ही ट्रेंड डांसर भी हैं।

रवींद्र जडेजा – रिवाबा

वही रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी बहुत अधिक पढ़ी-लिखी हैं। आत्मिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस राजकोट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग से उन्होंने डिग्री हासिल करने के साथ-साथ अभी हाल ही में बीजेपी के टिकट पर गुजरात विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक भी बनी है।

आर अश्विन – प्रीति

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन की एजुकेशन बहुत अच्छी रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्री बाला भवन और सेंट बर्ड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूर्ण की थी। इसके बाद चेन्नई के एसएन एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री प्राप्त की, इसके साथ ही उनकी पत्नी प्रीति ने भी आईटी में इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक किया हुआ है।

Read Also:-World Test Championship 2023 : टॉप टेन में विराट- रोहित का नाम तक नहीं, रनो के पहाड़ खड़े करने वाले यह 7 खिलाड़ी